राष्ट्रीयबिचौलिए की सूचना पर गिरफ्तार हुआ मनीष सिसोदिया का OSD: सूत्र

बिचौलिए की सूचना पर गिरफ्तार हुआ मनीष सिसोदिया का OSD: सूत्र

[object Promise]

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो(CBI) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विशेष कार्याधिकारी (OSD) को एक कथित रिश्वत मामले में बिचौलिए धीरज गुप्ता द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। एक आधिकारिक सूत्र ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। एजेंसी ने दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ओएसडी गोपाल कृष्ण माधव को गुरुवार को दो लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। केंद्रीय एजेंसी ने पांच फरवरी को गुप्ता को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

सीबीआई सूत्र ने कहा कि पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि वह दिल्ली सरकार के एक कर अधिकारी के करीब है। इसके बाद एक जाल बिछाया गया और माधव को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया गया।

सूत्र ने बताया कि माधव ने एक पुराने कर मामले को निपटाने के लिए 2.26 लाख रुपये मांगे थे। दिल्ली सरकार की वेबसाइट के अनुसार, माधव मौजूदा समय में सिसोदिया के ओएसडी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले दिन में, उपमुख्यमंत्री ने गिरफ्तार अधिकारी को कड़ी सजा देने की मांग की।

सिसोदिया ने कहा कि मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक जीएसटी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर ओएसडी भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्ट अधिकारियों को मैंने खुद पिछले पांच सालों में पकड़वाए हैं।”

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने शुक्रवार को दावा किया कि केजरीवाल सरकार व्यापारियों को परेशान कर रही है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने ट्वीट किया, “जीएसटी के मामले में दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए मनीष सिसोदिया के ओएसडी को गिरफ्तार किया गया। वह 2015 से सिसोदिया के ऑफिस में कार्यरत था। रिश्वत की कुल राशि हालांकि 10 लाख रुपये तय हुई थी। आप की सरकार ऐसे व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने हमेशा चुप्पी साधे रखी।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories