राष्ट्रीयचुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के भीतर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं...

चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के भीतर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं पर हमला

[object Promise]

भारतीय जनता पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव ने बंगाल की घटनाओं की घोर निंदा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही हिंसक घटनाएं व कायराना हमले अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की हरकत निंदनीय है जिसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद राजनीतिक हिंसा के साथ खूनी खेल शुरू हो गया है। राज्य में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुई हैं। नतीजों के बाद कई लोगों की जान चुनावी हिंसा ने ले ली है। चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के भीतर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई हैं।

भाजपा के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के घर और दुकाने तक जला दिए गए हैं। इन सब का आरोप सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लग रहा है। राज्यभर में जारी हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या व आगजनी की घटनाओं का जायजा लेने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी स्वयं बंगाल गए हैं और वह पीड़ित परिवारों से मिलें। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। इस घटना के लिए बोकारो जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा 12 बजे विभिन्न सोशल मीडिया मैं लाइव बंगाल की घटना पर विरोध प्रकट की साथ ही साथ राष्ट्रपति मोहदय से बंगाल मैं राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग की।
बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने बोकारो उपायुक्त को ईमेल के माध्यम से राष्ट्रपति मोहदय के नाम ज्ञापन दिया गया।ज्ञापन में बंगाल मैं होरही भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा,हत्या,बलात्कार को रौकने के लिये बंगाल मैं राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग की।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories