राष्ट्रीयव‍िवाह‍िता को बच्‍चों समेत घर से न‍िकाला, जान से मारने की कोशिश,...

व‍िवाह‍िता को बच्‍चों समेत घर से न‍िकाला, जान से मारने की कोशिश, 4 पर मुकदमा

[object Promise]

मुरादाबाद, ज‍िले के कुंदरकी में व‍िवाह‍िता को पीटकर घर से न‍िकालने के मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर पति, सास, ससुर, ननद सहित चार पर जान से मारने की कोशिश, अभद्रता, उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज क‍िया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[object Promise]
ससुरालियों ने अपमानित कर बच्‍चों समेत घर से न‍िकाल द‍िया। व‍िवाह‍िता ने मायके पहुंचकर इसकी जानकारी दी। पीडि़ता पर‍िवार के साथ कुंदरकी थाने में र‍िपोर्ट दर्ज कराने के ल‍िए पहुंची लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।

मुहल्ला सादात कुंदरकी निवासी पीड़िता आरती शर्मा पुत्री स्वर्गीय अनिल शर्मा ने थाने में र‍िपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है क‍ि उसका विवाह थाना बरनावा जिला बागपत निवासी मोनू शर्मा पुत्र विजेंद्र शर्मा के साथ हुआ था। दोनों से एक बेटा और एक बेटी भी है। ससुराल वालों ने एक राय होकर बच्चों सहित जलाकर मारने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस‍ियों ने पहुंचकर उसे बचाया। इसके बाद ससुरालियों ने उसे अपमानित कर बच्‍चों समेत घर से न‍िकाल द‍िया। व‍िवाह‍िता ने मायके पहुंचकर इसकी जानकारी दी। पीडि़ता पर‍िवार के साथ कुंदरकी थाने में र‍िपोर्ट दर्ज कराने के ल‍िए पहुंची लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 26 नवंबर को शाम चार बजे ससुर विजेंद्र शर्मा, सास ललिता व ननद रेनू घर में घुस आए। जान से मारने की कोशिश की। शोरगुल होने पर बीमार मां पुष्पा बचाने आई तो ससुरालियों ने उन्‍हें भी पीटना शुरू कर द‍िया। पड़ोस‍ियों के पहुंचने पर आरोप‍ित फरार हो गए। एसएसपी के आदेश पर पति मोनू, सास, ससुर, ननद पर र‍िपोर्ट दर्ज की गई है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories