[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देरी से आने की शिकायत करने पर चिकित्सा प्रभारी ने की अभद्रता…
राष्ट्रीय

देरी से आने की शिकायत करने पर चिकित्सा प्रभारी ने की अभद्रता…

admin
Last updated: April 17, 2026 1:43 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

बुलंदशहर। शासन और प्रशासन के आदेश सिकंदराबाद चिकित्सालय में कोई मायने नहीं रखते हैं। अस्पताल में समय से चिकित्सकों के न आने की शिकायत करना एक तीमारदार को भारी पड़ गया। चिकित्सा प्रभारी ने तीमारदार से की अभद्रता। अभद्रता का आॅडियों वायरल होने पर सीएमओ ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी चिकित्सालय खुलने का समय सुबह आठ बजे का है। गांव सांवली निवासी अधिवक्ता व तीमारदार अरविंद शर्मा ने बताया कि भाभी के इलाज के लिए वह सिकंदराबाद चिकित्सालय गया, जहां स्टाफ करीब 10.30 तक पहुंचा। तीमारदार ने इस संबंध में शिकायत करने के साथ समय से चिकित्सालय आने की बात कही। आरोप है कि शिकायत करने से चिकित्सा प्रभारी आग बबूला हो गए और अभद्रता पर उतर आए। पीड़ित ने इस संबंध में सीएमओ और मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की हैं।

तीमारदार अरविंद शर्मा ने बताया कि सरकारी चिकित्सालय खुलने का समय सुबह आठ बजे है लेकिन केंद्र पर नौ तो क्या 10.30 तक भी न तो चिकित्सक आते है और न ही स्टाफ आता है। इससे लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। समय से आने की शिकायत करने पर अस्पताल प्रभारी समेत स्टाफ अभद्रता पर उतर आता है। चिकित्सा प्रभारी द्वारा अब मामले में अन्य लोगों से दबाव बनवाकर धमकाया जा रहा हैं। वहीं, इस संबंध चिकित्सा प्रभारी एपी सिंह ने मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। मामले की आॅडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सीएमओ ने संज्ञान में लेकर जांच करने की बात कही।

सीएमओ डाॅ. भवतोष शंखधर ने बताया कि
मामला मीडिया द्वारा संज्ञान में आया हैं। मामले की जांच कराने के साथ चिकित्सा प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया हैं। जो भी दोषी होगा संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्धारित समय से चिकित्सालय न आने वाले को भी चिन्हित किया जाएगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जन समस्याएं,28 शिकायतकर्ताओं ने दर्ज कराई अपनी शिकायत
Next Article लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद में नई सड़कों, सेतुओं के निर्माण सहित कराया जा रहा सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?