राष्ट्रीयमेरठ : पत्नी की हत्या कर शव खाली प्‍लाट में दबाया,पति सहित...

मेरठ : पत्नी की हत्या कर शव खाली प्‍लाट में दबाया,पति सहित 4 के खिलाफ मुकदमा

[object Promise]

मेरठ मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के बाहरी छोर पर खाली पड़े प्लाट से चार दिनों से गायब महिला का शव पति की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया। शव की पहचान करते ही स्वजन में खलबली मच गई। थाने पहुंचे स्वजन ने महिला की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जिस पर पुलिस ने उन को समझा-बुझाकर शांत किया और शव का पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया। पुलिस ने महिला के पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

[object Promise]
सरूरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के बाहर एक प्लाट से चार दिनों से गायब महिला का शव पति की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया। शव की पहचान करते ही स्वजन में खलबली मच गई। पुलिस ने इस संबंध में पति सहित चार पर केस किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया की 26 नवंबर की दोपहर थाने पहुंची दिल्ली के शाहदरा के हर्ष विहार थाना क्षेत्र के मंडोला बुध विहार के गली नंबर 12 निवासी साबरी बेगम पत्नी शरीफ ने बताया कि उनकी बेटी सिमरन ने मंडोला निवासी आमिर पुत्र शाहिद से दो वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिनों तक दिल्ली में साथ रहने के बाद आमिर उनकी बेटी को लेकर हर्रा कस्बे में आकर किराए के मकान में रहने लगा। बीती 25 नवंबर की रात्रि में उसकी बेटी ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उनको फोन पर किया था, लेकिन कुछ देर बाद ही उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। 26 की सुबह स्‍वजन हर्रा पहुंचे तो मकान पर जानकारी की तो वहां पर ताला लटका मिला।

इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पति आमिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने महिला की हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए शव को जैनपुर गांव के बाहरी छोर पर स्टेट खाली पड़े प्लाट में दबाने की बात स्वीकार की। रविवार की दोपहर बाद आमिर को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन के अंदर से मिट्टी हटाकर महिला का शव बरामद कर लिया।

सूचना पर थाने पहुंचे स्‍वजन ने शव की पहचान अपनी बेटी सिमरन के रूप में की और वहीं पर चीख पुकार मच गई। वहीं महिला के पति ने हत्या में शामिल आरिफ पुत्र मतीन निवासी नूरपुर थाना अतरौली जिला अलीगढ़, नसीम निवासी शिकरावा जिला नूह मेवात हरियाणा तथा बबलू निवासी विनोली जिला बागपत के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories