राष्ट्रीयप्रवासी मजदूर भी लौटे काम पर वापस, फैक्ट्रियों का 70 फीसदी काम...

प्रवासी मजदूर भी लौटे काम पर वापस, फैक्ट्रियों का 70 फीसदी काम आया पटरी पर

[object Promise]

नई दिल्ली । लॉकडाउन के दौरान ठप पड़ी फैक्टरियों में तकरीबन 70 फीसदी कामकाज पटरी पर लौट चुका है। वहीं, अनलॉक-4 में मिली ढील से कारोबारियों को अब आर्थिक गतिविधियों में और सुधार की उम्मीद है। कोरोना काल में गांवों को पलायन करने वाले अधिकांश मजदूर और कारीगर भी वापस फैक्टरियों में अपने काम पर लौट चुके हैं।

हालांकि कारोबारी बताते हैं कि सप्लाई चेन दुरुस्त नहीं होने से फैक्टरियों में कच्चे माल की आपूर्ति अभी सही तरीके से नहीं हो रही है।

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में जहां देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान सन्नाटा पसरा था अब वहां चहल-पहल बढ़ गई है, लेकिन सभी सेक्टरों की फैक्टरियों की हालत अभी नहीं सुधरी हैं। कारोबारी संगठनों के मुताबिक, टेक्सटाइल्स, प्रिंटिंग, एडवरटाइजिंग समेत कई सेक्टरों के काम-काज में अभी सुस्ती बनी हुई है जिसकी मुख्य वजह कमजोर मांग है।

ओखला चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अरुण पोपली ने पैकेजिंग, इंजीनियरिंग और खाद्य-वस्तुओं से जुड़ी फैक्टरियों में तो कामकाज काफी सुधर गया है लेकिन प्रिंटिंग प्रेस, विज्ञापन जैसे कार्यो में अभी तक सुस्ती है।

उन्होंने कहा कि फैक्टरियों का काम-काज कुल मिलाकर 60-70 फीसदी पटरी पर लौट चुका है।

पोपली ने कहा कि ऑर्डर भी तकरीबन 60 फीसदी आने लगे हैं। गांवों को पलायन कर चुके मजदूरों की वापसी के संबंध में उन्होंने कहा कि जो लौटने वाले मजदूर व कारीगर थे वे लौट चुके हैं, सिर्फ वही लोग नहीं लौटे हैं जिनको गांवों में ही काम मिल गया है।

हालांकि इंजीनियरिंग सेक्टर से जुड़ी फैक्टरियों का काम-काज काफी सुधर गया है। ग्रेटर नोएडा के कारोबारी और लघु उद्योग भारती से जुड़े अश्विनी महेंद्रू ने बताया कि नए ऑर्डर मिल रहे हैं लेकिन सप्लाई चेन दुरुस्त नहीं होने से कच्चे माल की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पा रही है।

उन्होंने बताया कि कारीगर, कर्मचारी व मजदूर तकरीबन 95 फीसदी काम पर लौट चुके हैं।

हालांकि टेक्सटाइल्स सेक्टर से जुड़े संगठन टेक्सटाइल्स प्रोसेसर्स एसोसिएशन, फरीदाबाद के जनरल सेक्रेटरी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि निर्यात मांग कमजोर होने के कारण काम-काज सुस्त है।

उन्होंने बताया कि अमेरिका और यूरोप से ऑर्डर अभी नहीं मिल रहे हैं और फैक्टरियों में मजदूर व कारीगर की भी अभी कमी बनी हुई है।

दिल्ली के मायापुरी इलाके में करीब 1100 फैक्टरियां हैं, जहां अनलॉक-4 में चहल-पहल बढ़ गई है। मायापुरी इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी नीरज सहगल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जो मजदूर व कारीगर गांव चले गए थे उनमें से ज्यादातर लौट चुके हैं और फैक्टरियों का काम-काज भी तकरीबन 60-70 फीसदी पटरी पर लौट चुका है।

उन्होंने कहा कि जो मजदूर अब तक नहीं लौटे हैं वो अभी लौटेंगे भी नहीं क्योंकि उनको गांवों में ही काम मिल गया है।

उत्तर प्रदेश में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष जनक कुमार भाटिया ने भी बताया कि अपेरल, गार्मेट से जुड़े उद्योग में अभी मजदूरों और कारीगरों की कमी है, लेकिन आने वाले दिनों जैसे-जैसे गतिविधियां बढ़ेंगी और ऑर्डर मिलने लगेंगे और सप्लाई चेन दुरुस्त होगा मजदूर व कारीगर भी काम पर लौटने लगेंगे।

भाटिया ने कहा, “बारिश का सीजन भी अब आखिरी दौर में है और कोरोना महामारी को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। जागरूकता बढ़ने से लोग सावधानी बरत रहे हैं लेकिन उनके मन में जो डर बैठा था वह अब कम होने लगा है। आगे त्योहारी सीजन है जिसमें नए ऑर्डर मिलने से काम-काज बढ़ने की उम्मीद है।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories