राष्ट्रीय‘कोरोना संकट’ के बीच महाराष्ट्र में होंगे MLC चुनाव, उद्धव की कुर्सी...

‘कोरोना संकट’ के बीच महाराष्ट्र में होंगे MLC चुनाव, उद्धव की कुर्सी बचाने के लिए EC ने किया ऐलान

[object Promise]

मुंबई । महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के लिए शुक्रवार को राहत भरी खबर आई है। उद्धव की सीएम कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा खत्म होता नज़र आ रहा है। दरअसल, भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में विधान परिषद (MLC) चुनाव कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव के दौरान कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और 21 दिनों के भीतर चुनाव को संपन्न करा लिया जाएगा। सारी प्रक्रिया 27 मई तक संपन्न हो जाएगी। दरअसल सीएम पद बचाने के लिए उद्धव ठाकरे को 28 मई से पहले राज्य के किसी भी सदन की सदस्यता हासिल करनी अनिवार्य है और विधान परिषद की एक सीट पर मनोनीत सदस्य बनाने के लिए महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल ने गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी को दो बार अपनी सिफारिशें भेजी हैं, जिसपर राजभवन ने चुप्पी साध रखी है.

सूत्रों ने बताया कि इसलिए सीएम ठाकरे ने पीएम मोदी से इस बाबत चर्चा की थी. महाराष्ट्र में राजनितिक संकट गहरा रहा है और उनके मनोनीत MLC बनने की कोशिशें को लेकर राज्य के भाजपा नेताओं की बयानबाजी ने सीएम ठाकरे की चिंता को और बढा दिया था, लेकिन अब चुनाव आयोग के ऐलान से उद्धव की कुर्सी सुरक्षित दिख रही है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories