राष्ट्रीयचीन पर चर्चा के लिए मोदी ने ट्रंप का प्रस्ताव स्वीकारा विस्तारित...

चीन पर चर्चा के लिए मोदी ने ट्रंप का प्रस्ताव स्वीकारा विस्तारित G-7 में भागीदारी का

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मंगलवार को टेलीफोन पर हुई बातचीत में चीन के प्रति एक सामूहिक दृष्टिकोण पर चर्चा के लिए विस्तारित जी-7 का हिस्सा बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। जी-7 दुनिया के सर्वाधिक ताकतवर राष्ट्रों का एक समूह है।

ट्रंप ने सप्ताह के प्रारंभ में जी-7 की बैठक सितंबर तक स्थगित करने और चीन के भविष्य के साथ निपटने की एक योजना पर चर्चा के लिए भारत, रूस, आस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को आमंत्रित करने का निर्णय लिया।

कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप के बाद से अमेरिका और चीन के बीच खुला गतिरोध चल रहा है। यह वायरस वुहान में पैदा हुआ था।

दोनों नेताओं के बीच यह फोन वार्ता भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तकरार के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यद्यपि ट्रंप ने दोनों एशियाई ताकतों के बीच हिंसक गतिरोध को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की थी, लेकिन न तो भारत ने इसपर कोई प्रतिक्रिया दी और न चीन ने ही।

भारत और चीन दोनों इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कूटनीतिक चैनलों का इस्तेमाल कर बातचीत कर रहे हैं। पिछले सप्ताह हालांकि ट्रंप ने कहा था कि मोदी मौजूदा सीमा विवाद को लेकर शी जिनपिंग के प्रशासन से प्रसन्न नहीं हैं।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि मोदी की ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत हुई है।

फोन वार्ता के दौरान ट्रंप ने जी-7 की अमेरिकी अध्यक्षता के बारे में बात की और समूह की मौजूदा सदस्यता का विस्तार कर भारत सहित अन्य महत्वपूर्ण देशों को इसमें शामिल करने की अपनी इच्छा से अवगत कराया।

बयान में कहा गया है, “इस संदर्भ में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका में होने वाले अगले जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया।”

बयान के अनुसार, मोदी ने ट्रंप के रचनात्मक और दूरदर्शी दृष्टिकोण के लिए उनकी तारीफ की, और इस तथ्य को माना कि इस तरह का कोई विस्तारित मंच कोविड बाद की दुनिया की उभरती वास्तविकताओं को ध्यान में रखेगा।

मोदी ने ट्रंप से कहा कि भारत को प्रस्तावित समिट की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका और अन्य देशों के साथ काम करके खुशी होगी।

बयान में कहा गया है कि मोदी ने अमेरिका में मौजूदा समय में चल रही नागरिक अशांति के संबंध में अपनी चिंता जाहिर की और स्थिति के जल्द समाधान को लेकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories