[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Modi-Yogi की Meeting करीब सवा घंटे चली, CM YOGI और मजबूत होकर लौट रहे हैं योगी?
राष्ट्रीय

Modi-Yogi की Meeting करीब सवा घंटे चली, CM YOGI और मजबूत होकर लौट रहे हैं योगी?

admin
Last updated: April 17, 2026 12:44 pm
admin
Share
SHARE

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की करीब सवा घंटे चली लंबी बैठक खत्म हो गई है। बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दोनों नेताओं की मीटिंग की तस्वीर भी ट्वीट की गई। इस मीटिंग के बाद योगी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी उनके घर पर मुलाकात की।उत्तर प्रदेश में जारी सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात 80 मिनट यानी करीब सवा घंटे चली। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव और मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा हुई है।

आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार। pic.twitter.com/0pAmYVA44q

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 11, 2021

एक तरफ यूपी बीजेपी में सियासी हलचल की खबरें हैं तो दूसरी तरफ पीएम मोदी और सीएम योगी की मुलाकात के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है। पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच मुलाकात करीब 80 मिनट चली है। आमतौर पर प्रधानमंत्री किसी सीएम से मुलाकात के लिए इतना लंबा वक्त नहीं देते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम योगी दिल्ली से यूपी पहले से ज्यादा मजबूत होकर लौटेंगे।

हालांकि पार्टी के तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी में विधानसभा चुनाव बहुत ज्यादा दूर नहीं रह गए हैं। ऐसे में दोनों के बीच इस पर भी चर्चा हुई होगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा-‘आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार।’

UP CM @myogiadityanath meets @JPNadda Prez @BJP4India
PARTY FIRST
SANGATHAN SARVOPARI
Geared up for #UPElection2022 pic.twitter.com/huxznSHHJH

— Amitabh Sinha (@amitabhnews18) June 11, 2021

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नड्डा से मुलाकात के बाद योगी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे
Next Article विधायक ने सैदपुर में कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ किया

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?