राष्ट्रीयमोहम्मद हसन अखुंद बने अफगानिस्तान के एक्टिंग प्रधानमंत्री, अमेरिका की प्रतिबंधित आतंकी...

मोहम्मद हसन अखुंद बने अफगानिस्तान के एक्टिंग प्रधानमंत्री, अमेरिका की प्रतिबंधित आतंकी लिस्ट में शामिल है गृहमंत्री

काबुल (राॅयटर्स)। तालिबान ने मंगलवार को राजधानी काबुल में नई सरकार की घोषणा कर दी है। इस्लामी आतंकी आंदोलन तालिबान के संस्थापक मुल्ला हसन अखुंद अफगानिस्तान की नई सरकार में प्रधानमंत्री होंगे। वे तालिबान की निर्णायक तथा शक्तिशाली संस्था रहबरी शुरा के लंबे समय तक प्रमुख रहे हैं। पिछले तालिबान सरकार में वे विदेश मंत्री तथा उप प्रधानमंत्री थे।

मुल्ला बरादर उप प्रधानमंत्री

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि तालिबान के राजनीतिक प्रमुख मुल्ला अब्दुल गनी बरादर उप प्रधानमंत्री होंगे। इन्हें लोग भाई या बरादर के नाम से भी जानते हैं। अमेरिकी सेनाओं के खिलाफ लंबी लड़ाई में बरादर तालिबान के वरिष्ठ कमांडर रह चुके हैं। 2010 में उन्हें पाकिस्तान ने गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया था। 2018 में जेल से रिहा होने के बाद दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख बने।

याकूब रक्षामंत्री

मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला मोहम्मद याकूब रक्षा मंत्री बनाए गए हैं। मुजाहिद ने कहा कि सभी नियुक्तियां कार्यकारी तौर पर की गई हैं। हक्कानी गृहमंत्री बरादर को सरकार का प्रमुख नहीं बनाए जाने को विशेषज्ञ एक आश्चर्य के रूप में देख रहे हैं क्योंकि बरादर ने ही कतर में अमेरिकी सेनाओं को अफगानिस्तान से निकालने को लेकर समझौता किया था। वे दुनिया के सामने तालिबान का एक चेहरा थे।

गृहमंत्री बने सिराजुद्दीन

सिराजुद्दीन हक्कानी अफगानिस्तान के नये गृहमंत्री होंगे। वे हक्कानी नेटवर्क के संस्थापक के बेटे हैं। यह संगठन अमेरिका की प्रतिबंधित आतंकी सूची में शामिल है। वे एफबीआई की मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है जो अल कायदा के साथ मिलकर आत्मघाती हमले में शामिल है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जेन साकी ने एयर फोर्स वन पर कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन न्यूयाॅर्क जा रहे हैं तथा तालिबान सरकार को अभी मान्यता नहीं दिया जाएगा।

अफगान लोगों के प्रति जवाबदेह है कार्यकारी सरकार

तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा कि विदेशियों के जाने के बाद खस्ताहाल जन सेवा तथा बिगड़ी आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए कार्यकारी कैबिनेट का गठन किया गया है। यह सरकार अफगान लोगों की प्राथमिक जरूरतों को पूरा करने के लिए जिम्मेदारी होगी। कुछ मंत्रालय अभी खाली है। योग्य लोगों की तलाश जारी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories