राष्ट्रीयमुरादाबाद : पार्षद भी पत्थर पर मुख्यमंत्री से बड़ा नाम लिखवाते हैं,...

मुरादाबाद : पार्षद भी पत्थर पर मुख्यमंत्री से बड़ा नाम लिखवाते हैं, सीएम तक पहुंची श‍िकायत

[object Promise]

मुरादाबाद, विकास कार्यों में नाम लिखवाने के नाम पर पार्षदों की मनमानी पूरी तरह हावी है। अपने वार्ड में हुए विकास कार्यों पर अपना नाम छोटे अक्षरों में ल‍िखवाना इन्‍हेें पसंद नहीं। अवर अभियंता व ठेकेदारों पर दबाव बनाकर वे अपने नामों को बड़ा-बड़ा लिखवा रहे हैं। नगर विधायक रितेश गुप्ता की शिकायत के बाद शासन स्तर से लेकर नगर निगम ने जांच बैठा दी है। इस जांच में सामने आएगा कि पार्षदों की मनमानी से कहां-कहां मुख्यमंत्री का नाम छोटा व पार्षदाें के बड़े लिखे हैं।

[object Promise]
ठेकेदार और अवर अभियंता के दबाव में अपने वार्डों में पत्थरों पर अक्षरों में गुदवाए नाम। जब तक पार्षद विकास कार्यों का संतुष्टि पत्र नहीं देते तब तक नहीं होता है भुगतान।

अपने क्षेत्र की जनता पर विकास कार्यों का प्रभाव बनाने के चलते ही बड़ा नाम लिखवाने की होड़ है। पार्षद की मनमानी के आगे ठेकेदार भी नतमस्तक हैं। जब तक विकास कार्यों से संतुष्टि की पत्र पार्षद नहीं देंगे तब तक नगर निगम से भुगतान नहीं होगा। इसके दबाव में ठेकेदारों को वैसा ही करना पड़ता है जैसा पार्षद चाहते हैं। महानगर में 70 वार्ड हैं। पार्षदों के नाम भी बड़े अक्षरों में लिखे गए हैं। ऐसा नहीं कि नगर निगम के आला अफसरों को इसकी जानकारी नहीं लेकिन, इन दिनों नगर निगम प्रशासन भी बहती धारा का रुख देखकर काम कर रहा है। यही कारण है कि पार्षदों के नाम भी अब बड़े अक्षरों में चमक रहे हैं। नगर विधायक की शिकायत पर केवल मुरादाबाद ही नहीं प्रदेश भर में शिलापट पर मुख्यमंत्री के नाम छोटा लिखा होने की जांच के आदेश प्रमुख सचिव ने डीएम व नगर आयुक्तों को दिए हैं। मुरादाबाद में नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता एसके केसरी को जांच सौंपी है।

अभी में तीन दिन से बाहर हूं। आकर इस मामले को देखता हूं। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके बाद भी कार्रवाई की जाएगी।

एसके केसरी, मुख्य अभियंता, नगर निगम

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories