राष्ट्रीयमुरादाबाद : गुरु गोविंद सिंह प्रकट उत्सव पर निकाला गया नगर संकीर्तन

मुरादाबाद : गुरु गोविंद सिंह प्रकट उत्सव पर निकाला गया नगर संकीर्तन

[object Promise]

तलवारबाजी के करतब देखने के ल‍िए लोगों की भीड़ लगी रही। ताड़ीखाना स्थित गुरु सिंह सभा से नगर संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। कोर्ट रोड होते हुए गंज बाजार, टाउन हॉल, बुध बाजार, स्टेशन रोड चौराहा, हाईवे होकर संकीर्तन कपूर कंपनी से हैलेट रोड पहुंचा। नगर संकीर्तन वापस गुरुद्वारा सिंह सभा में आया। यहां फूलों की बारिश से उल्लास छा गया। शोभायात्रा में गुरु गोविंद सिंह के चित्र और बच्चों की झांकियों ने मन मोहा। देशप्रेम की झांकी में बच्‍चे फौजी की वेशभूषा में नजर आए। हर साल की भांति इस बार भी सभी गुरुद्वारे के लोग इसमें शामिल हुए और नगर संकीर्तन के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस उपलक्ष्‍य में लंगर भी लगाया गया। शहर में जगह-जगह नगर संकीर्तन का स्वागत किया गया। चाय का वितरण भी शहर के कई व्यापारियों की ओर से किया गया। जनता सेवक समाज, नागरिक समाज समेत कई संगठनों ने सौंफ और मिश्री भेंट करके नगर संकीर्तन का स्वागत किया। कड़ाके की सर्दी के बीच नगर संकीर्तन की गर्माहट ने ठंड को भुला दिया। जीत सिंह ने बताया कि नगर संकीर्तन के दौरान शहर के सभी लोगों का सहयोग रहा। गुरुद्वारे में भी शब्द कीर्तन हुआ। इसमें काफी लोगों ने सहभाग‍िता की।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories