[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पिछले 24 घंटे में 41 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, रिकवरी रेट 93 फीसद से ज्यादा
राष्ट्रीय

पिछले 24 घंटे में 41 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, रिकवरी रेट 93 फीसद से ज्यादा

admin
Last updated: April 17, 2026 1:32 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के कुल मामलों की संख्या 93 लाख 51 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या एक लाख 36 हजार से ज्यादा हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 87 लाख 59 हजार से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे (28-नवंबर- 2020) जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41 हजार 322 मामले सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण से 485 लोगों की मौत हो गई। वहीं 41 हजार 452 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस दौरान कुल 11 लाख 57 हजार 605 सैंपल टेस्ट हुए।

[object Promise]
भारत में अब तक कोरोना वायरस के 93 लाख 51 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं एक लाख 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 87 लाख 59 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल देश में अब तक कुल 93 लाख 51 हजार 110 मामले सामने आ गए हैं। कुल मरने वालों की संख्या एक लाख 36 हजार 200 हो गई है। एक्टिव केस चार लाख 54 हजार 940 है। कुल अब  तक 87 लाख 59 हजार 969 मरीज ठीक हो गए हैं। कुल अब तक 13.82 करोड़ सैंपल टेस्ट हो गए हैं। एक्टिव केस 4.87 फीसद, रिकवरी रेट 93.68 फीसद और डेथ रेट 1.46 फीसद है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 98 मरीजों की मौत 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार लगभग 70 फीसद एक्टिव केस महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश , कर्नाटक बंगाल और छत्तीसगढ़ में हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 98 मरीजों की मौत हुई और 5,482 नए मामले सामने आए। यहां कुल मामले 5.56 लाख से ज्यादा हो गए हैं। वहीं, 8,909 लोगों की मौत हो गई। गुजरात में पिछले 24 घंटे के दौरान 1600 से ज्यादा नए मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हो गई। कुल मामले 2.05 लाख से ज्यादा हो गए हैं और 3938 मरीजों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र में 6,185 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र में 6,185 नए मामले सामने आए हैं और 85 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 18.03 लाख हो गया है। मरने वालों की संख्या 46,898 हो गई है। केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान 3,966 मामले सामने आए। इस दौरान 23 लोगों की मौत भी हो गई। कुल मामले 5.87 लाख से ज्यादा हो गए हैं और 2171 मरीजों की मौत हो गई है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पीएम मोदी : तमिलनाडु के सीएम से की बात, चक्रवात निवार से हुए नुकसान में सहायता का दिया भरोसा
Next Article न मास्क न शारीरिक दूरी, कोरोना का कोई डर नही , कहीं पड़ न जाए भारी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?