राष्ट्रीयलगातार तीसरे दिन 75 हजार से ज्यादा मामले , आंकड़ा हुआ 34...

लगातार तीसरे दिन 75 हजार से ज्यादा मामले , आंकड़ा हुआ 34 लाख के पार

नई दिल्ली भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस (COVID-19) के 75 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 76 हजार 472 मामले सामने आए और 1,021 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 65,050 मरीज ठीक हुए और नौ लाख 28 हजार 761 सैंपल टेस्ट हुए।

लगातार तीसरे दिन 75 हजार से ज्यादा मामले , आंकड़ा हुआ 34 लाख के पार
भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस (COVID-19) के 75 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। देश में 34 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 34 लाख 63 हजार 973 मामले सामने आ गए हैं और 62 हजार 550 लोगों की मौत हो गई है। देश में सात लाख 52 हजार 424 एक्टिव केस है। 26 लाख 48 हजार 999 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 76.47 फीसद और डेथ रेट 1.81 फीसद है। अब तक चार करोड़ चार लाख छह हजार 609 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। सात अगस्त को कुल मामलों की संख्या 10 लाख के पार हो गई थी। 23 अगस्त को यह आंकड़ा 30 लाख के पार हो गया।

महाराष्ट्र में सात लाख 47 हजार से ज्यादा केस

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 14,361 नए मामले भी सामने आए हैं और राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर सात लाख 47 हजार को पार कर गई है। अब तक 23,775 की मौत हो चुकी है। इस दौरान 11 हजार से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं और राज्य में अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या पांच लाख 43 हजार को पार कर गई है। कर्नाटक में 8,960 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3.18 लाख को पार कर गई है। इस दौरान 7,464 मरीज ठीक हुए और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2.27 लाख से अधिक हो गई है। गुजरात में 1,272 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 92 हजार को पार कर गया है। राज्य में अब तक 2,976 लोगों की जान भी जा चुकी है।

दिल्ली में 1,808 नए केस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1,808 नए मामले मिले हैं और अब तक सामने आए संक्रमितों की संख्या 1.69 लाख से अधिक हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 4,389 लोगों की मौत हो चुकी है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 33 नए मामले मिले हैं और कुल मरीजों की संख्या तीन हजार से अधिक हो गई है। उत्तर प्रदेश में 5,447 नए मामलों के साथ अब तक 2.13 लाख से अधिक मामले सामने आ गए हैं। 3294 लोगों की मौत हो गई है। ओडिशा में 3,682 नए मामलों के साथ 94,668, पुडुचेरी में रिकॉर्ड 604 नए केस के साथ 13,024 और त्रिपुरा में एक दिन में रिकॉर्ड 509 नए मामलों के साथ अब तक 10,436 संक्रमित पाए जा चुके हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories