राष्ट्रीयसांसद ने टिप-टिप बरसा पानी पर किया धांसू डांस, Video देख लोग...

सांसद ने टिप-टिप बरसा पानी पर किया धांसू डांस, Video देख लोग मारने लगते हैं सीटियां

सोशल मीडिया पर सांसद का एक धांसू डांस वीडियो वायरल हो रहा है। पहले रवीना टंडन और फिर कटरीना कैफ… दोनों ने जब भी टिप-टिप बरसा पानी पर डांस किया तो दुनिया फैन हो गई। लेकिन अगला वीडियो है पाकिस्तान से।  उन्होंने इस गाने पर ऐसा धांसू डांस कर दिया है कि वीडियो देखकर लोग उनके फैन हो गए हैं। तो चलिए, कटरीना और रवीना से थोड़ा आगे निकलकर पाकिस्तान के इस सांसद का डांस वीडियो आपको दिखाते हैं, फिर आप अपनी राय देना कि आखिर आपको कैसा लगा उनका यह डांस वीडियो।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी इस बात का नहीं पता चला कि वो किसी शादी में हैं या फिर किसी अन्य कार्यक्रम में, लेकिन आसपास सारे लोगकुर्ते और पजामी में ही दिखते हैं। इस सांसद का नाम आमिर लियाकत है। वो दो लड़कियों के साथ श्टिप-टिप बरसा पानीश् पर डांस करते हैं।

जब लोग देखते हैं कि आमिर लियाकत तो जबरदस्त डांस कर रहे हैं, तो आसपास के लोग भी झूम पड़ते हैं और उनके लिए सीटियां बजने लगती हैं लोग उनको चीयर करने लगते हैं, कई लोग उनका वीडियो रिकॉर्ड भी करते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों को उनका वीडियो काफी पसंद आया।

पहले भी एक बार उनके नागिन डांस का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद बहुत से इस्लामिक लोगों ने उनकी आलोचना की थी और कहा था कि यह सब वो एक तरह से लोगों में फेमस होने के लिए कर रहे हैं। वैसे आपको कैसे लगा आमिर लियाकत का डांस वीडियो?

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

Related Articles

Popular Categories