राष्ट्रीयMuradnagar shamshan ghat incident : श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने पहुंचे...

Muradnagar shamshan ghat incident : श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोगों पर गिरी छत, 23 लोगों की मौत, PM MODI ने जताया दुख

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रविवार को भयानक हादसा हो गया। रविवार सुबह श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोग हादसे का शिकार हो गए। मुरादनगर में स्थित उखलारसी श्मशाम घाट पर अंतिम संस्कार में गए लोगों पर छत गिर गई। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है, तो कई लोगों की हालत गंभीर है। जिला प्रशासन ने बताया कि इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।  तेज बारिश और हवा की वजह से पिलर टूट गए और पूरा लैंटर अंदर खड़े लोगों के ऊपर गिर गया। वहां भगदड़ हड़कंप गई और जो लोग चपेट में नहीं आए उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है।

गाजियाबाद के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित कर रहे हैं और अभी तक 38 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसोस जाहिर किया है। सीएम ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है. साथ ही मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने मण्डलायुक्त मेरठ और एडीजी मेरठ जोन को घटना के संबंध में रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है। गाजियाबाद से मिली जानकारी के मुताबिक मुरादनगर में बंबामार्ग पर श्मशान घाट परिसर में एक हॉल की छत और दीवार गिर गई हैं। करीब 16-17 लोगों के दबे होने की सूचना मिली है। यह सभी लोग कस्बे से अपने परिजन का अंतिम संस्कार करने के लिए आए थे। बारिश तेज होने के कारण सभी लोग गैलरी में लैंटर वाली छत के नीचे खड़े हुए थे ।

सूचना मिलने पर मुरादनगर समेत आसपास के थानों से पुलिस मौके पर पहुंची है। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया है । गाजियाबाद NDRF को भी जिला प्रशासन की ओर से सूचना दे दी गई है। पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। अब तक करीब कई लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है । बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में भारी दिक्कत आ रही है । गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी मौके पर मौजूद हैं रेस्क्यू ऑपरेशन का संचालन कर रहे हैं। गाजियाबाद में हुए इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दुख जताया है।

 

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories