राष्ट्रीयगाजियाबाद में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले यह खबर जरूर बढ़ें

गाजियाबाद में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले यह खबर जरूर बढ़ें

[object Promise]

गाजियाबाद । गाजियाबाद परिवहन कार्यालय में कामकाज के लिए आने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। यहां पर ऐसी व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे जल्द ही उन्हें दलालों से चंगुल से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। वह आसानी से अपने काम करा सकेंगे। इसके लिए गाजियाबाद परिवहन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जहां एक ओर गाजियाबाद में डीएल आवेदन समेत परिवहन कार्यालय में सभी सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं वहीं दलालों पर पूरी तरह शिकंजा कसने व लोगों की सहूलियत के लिए परिवहन विभाग ने परिवहन कार्यालय ने बाहर तीन और जन सुविधा केंद्र खुलवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए तेजी से कवायद की जा रही है। आरटीओ गाजियाबाद अरुण कुमार ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए पिछले दिनों दो जन सुविधा केंद्र परिवहन कार्यालय के बाहर खुलवाए गए थे। जल्द ही तीन अन्य जन सुविधा केंद्र भी यहां खुलवाएं जाएंगे।

गौरतलब है कि गाजियाबाद में डीएल आवेदन समेत परिवहन कार्यालय में सभी सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। परिवहन कार्यालय में काम के लिए आने वाले ज्यादातर लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में मजबूरी में उन्हें दलालों के पास जाना पड़ता है। दलाल प्रत्येक शख्स से प्रत्येक काम के एवज में मोटी रकम वसूलते हैं। इस प्रथा पर लगाम लगाने में जन सुविधा केंद्र मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। 

तीन अन्य केंद्र खुलने से लोगों को मिलेगी राहत

गाजियाबाद परिवहन कार्यालय के बाहर तीन और जन सुविधा केंद्र खुलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। दरअसल, ऑनलाइन आवेदन कराने के लिए आने वाले लोगों की संख्या के हिसाब से दो जन सुविधा केंद्र कम साबित हो रहे हैं। दोनों जन सुविधा केंद्रों पर काम का काफी दबाव रहता है। इसके कारण लोगों को आवेदन कराने के लिए इंतजार करना पड़ता है। जन सुविधा केंद्रों की संख्या बढ़ने से यह परेशानी खत्म हो जाएगी।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories