राष्ट्रीयनिर्वस्त्र लड़की 7वीं मंजिल से नीचे गिरी, दोस्त के साथ कर रही...

निर्वस्त्र लड़की 7वीं मंजिल से नीचे गिरी, दोस्त के साथ कर रही थी पार्टी

ग्रेटर नोएडा। यूपी में ग्रेटर नोएडा की हाई प्रोफाइल सोसायटी से 24 साल की लड़की सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लड़की के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं और वो कोमा में है. बताया जा रहा है कि जब लड़की फ्लैट की खिड़की से नीचे गिरी तो वो निर्वस्त्र हालत में थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

7वीं मंजिल से नीचे गिरी लड़की

पुलिस ने बताया कि लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और हरियाणा के पानीपत में रहती है. 12 दिसंबर को लड़की ग्रेटर नोएडा अपने दोस्त से मिलने आई थी. आधी रात के आसपास लड़की अचानक सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई. घायल लड़की को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. शुरुआती जांच में पुलिस को यह पता चला है कि लड़की नींद और नशे में होने की वजह से खिड़की से नीचे गिर गई.

लड़की के परिजनों को सूचना दी गई

पुलिस अफसरों का कहना है उन्होंने लड़की के परिजनों को सूचना दे दी है. लेकिन अभी तक कोई भी उस लड़की का हाल-चाल लेने नहीं आया है. लड़की के दोस्त ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि लड़की से उसकी मुलाकात होती रहती थी. जब भी वो यहां आती थी तो उसी के फ्लैट में रहती थी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

लड़की के दोस्त ने पुलिस को बताया कि जिस दिन यह घटना हुई, उस रात दोनों ने पार्टी की थी और आधी रात के वक्त जब लड़की बाथरूम गई और खिड़की से नीचे गिर गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. अस्पताल में लड़की डॉक्टरों की निगरानी है

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories