राष्ट्रीयNCB शौविक चक्रवर्ती को साथ ले गई , रिया के घर सर्च...

NCB शौविक चक्रवर्ती को साथ ले गई , रिया के घर सर्च ऑपरेशन खत्म

मुंबई, एजेंसी। फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput) केस में सीबीआई जांच का आज 15वां दिन है। मामले में ड्रग ऐंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने बड़ी कर्रवाई की। सुबह 6.30 बजे रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और सैमुअल मिरांडा (Samuel Miranda) के घर एनसीबी ने छापेमारी की। रिया के घर एनसीबी की टीम करीब 4 घंटे तक रही। एनसीबी की टीम रिया के भाई शौविक को अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर गई है। इससे पहले एक दूसरी टीम ने NDPS ऐक्ट के तहत सैमुअल सुशांत के स्टाफ के कई लोगों के ड्रग चैट्स सामने आए थे।

NCB शौविक चक्रवर्ती को साथ ले गई , रिया के घर सर्च ऑपरेशन खत्म
LIVE Sushant Singh Rajput case रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की चैट सामने आने के बाद से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम एक्शन में आ गई है।

आमने-सामने बिठाकर पूछताछ

सुशांत केस में ड्रग ऐंगल की जांच कर रही एनसाबी ने सैमुअल मिरांडा को हिरासत में लेने के बाद मुंबई के ऑफिस में ले गई है। उधर, रिया के घर छापेमारी के बाद एनसीबी शौविक चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जी सकती है।

एनसीबी की हिरासत में मिरांडा

सुशांत मामले में आज एनसीबी की टीम ने सुबह रिया और सैमुअल मिरांडा के घर पर छापा मारा। रिया के घर पर जहां तीन घंटे से छापेमारी जारी है, वहीं छापेमारी के बाद एनसीबी की टीम सैमुअल मिरांडा को NDPS ऐक्ट के तहत हिरासत में ले लिया है। सैमुअल के घर पर 2 घंटे तक छापेमारी चली।

NDPS ऐक्ट के तहत छापा

रिया के घर पर एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर भी मौजूद हैं। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि NDPS ऐक्ट के तहत शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घरों पर भी तलाशी ली जा रही है। रिया और उनके भाई शौविक की चैट सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने रिया के घर छापेमारी कर रही है।

सीबीआइ ने की सुशांत की मनोचिकित्सक से पूछताछ

गुरुवार को सीबीआइ ने पहली बार दिवंगत अभिनेता की मनोचिकित्सक सूसन वाकर से पूछताछ की। पूछा कि सुशांत को क्या बीमारी थी और वह कौन सी दवाएं लेते थे। जांच एजेंसी ने लगातार तीसरे दिन हीरोइन रिया चक्रवर्ती के पिता से भी पूछताछ की। सुशांत की मनोचिकित्सक सूसन वाकर दिन में एक बजे कलीना स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचीं। यहीं पर सीबीआइ ने उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की। सीबीआइ ने उनसे इस हाई प्रोफाइल मामले में पहली बार पूछताछ की है।

रिया के पिता से तीसरे दिन पूछताछ

रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से लगातार तीसरे दिन सीबीआइ ने करीब पांच घंटे पूछताछ की। आखिर के दो दिन उनसे करीब 18 घंटे पूछताछ हुई है। रिया और उनके परिजन सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी हैं। इससे पहले सीबीआइ रिया चक्रवर्ती से चार दिन में करीब 35 घंटे पूछताछ कर चुकी है। रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती भी सीबीआइ के शक के दायरे में है और उससे भी कई दौर की पूछताछ हो चुकी है। जांच एजेंसी सुशांत के साथ फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी और घरेलू काम करने वाले दीपेश सावंत से भी पूछताछ कर चुकी है।

रिया चक्रवर्ती पर आरोप

बीती 14 जून को सुशांत की लाश उनके बांद्रा स्थित फ्लैट के बेडरूम में पंखे से लटकी हुई मिली थी। मुंबई पुलिस ने हादसे से हुई मौत का मामला दर्ज करते हुए 50 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए थे। लेकिन फिल्म स्टार के पिता ने पटना में एफआइआर दर्ज कराकर आरोप लगाया कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों ने सुशांत का धन हड़पने के बाद उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया। बाद में मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआइ से कराने का फैसला हुआ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories