पिछले साल कोरोना ने जो हाल पूरे विश्व का किया इससे संपूर्ण विश्व में एक negative सोच उभर के सामने आयी थी। लाखों लोगों ने अपनी जान खो दी तो वही करोड़ो लोगों इस घातक बीमारी के चपेट में आ गए। वही भारत के लोगों ने भी अपना बहुत कुछ खोया फिर भी लोग इस बीमारी को हल्के में फिर से लेना शुरू कर दिए हैं।
2021 में कदम रखते ही भारत के लोगों के लिए एक खुशखबरी आयी कि हमारे वैज्ञानिकों ने आत्मनिर्भर भारत की वैक्सीन बना दी, यह खबर सुन कर हम्हे ख़ुशी तो हुई परंतु लोगों ने फिर से वही लापरवाही शुरू कर दी जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 तक कोरोना की भारत में रफ़्तार काफी कम हो गई थी। पर अब देखते ही देखते मार्च 2021 में फिर से भारत के 8 बड़े प्रदेशों में हालात पिछले साल जैसे हो गए हैं। जहाँ एक तरफ 3.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को भारतीय वैक्सीन लग चुकी हैं और भारत देश विदेशों में अपनी दोनों वैक्सीन को भेज रहा हैं तो वहीँ दूसरी तरफ लोग लापरवाही से बिना मास्क और sanitizer लगाए सड़क पर घूम रहे हैं। इससे फर से कोरोना ने भारत में अपने पैर पसारना शुरू कर दिया हैं।
सरकारें जहाँ यह कह-कह के थक चुकी हैं कि मास्क, दो गज की दूरी और sanitizer लगाएं परंतु पिछले साल के अंत तक पालन करने के बाद हम फिर से लापरवाह हो गए हैं, इन सब चीज़ों की वजह से 70 जिलों में भारत के कोरोना डरावनी रफ्तार पकड़ ली हैं जिसमे से कुछ प्रमुख़ शहर हैं पुणे, मुंबई, धारावी, नागपुर, गुजरात, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, delhi, आदि। इसमें से कुछ शहरों में आंशिक lockdown लग चुका है जैसे कि पुणे, नागपुर, मुंबई में नाईट कर्फ्यू, सूरत में कर्फ्यू अत्यादि बड़े शहरों के नाम हैं। पिछले 2 हफ्तों में भारत देश में 150% की रफ्तार से कोरोना मामलों में वृद्धि हुई है और मृत्युदर भी 35% बड़ी हैं जो कि काफी चिंताजनक है।
17th मार्च 2021 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी भारत देश के सभी मुक्यमंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक की कैसे कोरोना के मामलों में कमी लाई जाएं। यह कोई chit-chat मुद्दा नहीं भारत देश ने बड़ी मुश्किलों से इसपे काबू पाया था, पर फिर से लोगों की लापरवाही से यह मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे है।
Its Time To Step Up and Raise Your Voice Against Covid-19… अगर अब नहीं जागे हम लोग तो वक़्त हमारे हाथों से फिर से निकल जाएगा और हम lockdown की तरफ बड़ जाएंगे। वो पल आज भी हमारी ज़हन में है कि कैसे पिछले साल हम लोग white circle पे खड़े होकर घण्टों लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतज़ार करते थे, लोगों को अपने घर जाने के लिए कैसे बस और ट्रेन के बिना असुविधा का सामना करना पड़ा था, कैसे लोगों ने अपनी जान गवाई थी और भी कई जाने जा चुकी हैं, उसवक्त कितने लोगों ने अपनी नौकरियां तक छोड़ दी और आज भी वो लोग परेशानी से झूझ रहे। यह दर्दनाक मंजर कोई भी भारतीय दुबारा नही देखना चाहता हैं। इसलिए आप सभी भारत के देशवासियों से विनम्र विनती है की Government of India के covid-19 के protocols को follow करे और भारतीय वैक्सीन को जल्दी से लगाये क्योंकि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं।
आओं फिर से मिल कर लड़े और यह बात फिर से ध्यान में रखे दो गज की दूरी मास्क है जरुरी….

