राष्ट्रीयकानपुर : बिजली विभाग की लापरवाही ने ली दो सगे भाइयों की...

कानपुर : बिजली विभाग की लापरवाही ने ली दो सगे भाइयों की जान, जीटी रोड जाम करके ग्रामीणों का हंगामा

कानपुर, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की लापरवाही के चलते चौबेपुर के गांव पचोर में दो सगे भाइयों की जान चली गई। सोमवार देर शाम टूटा विद्युत तार जोड़ा नहीं गया और करंट की चपेट में आए दोनों भाइयों की तड़पकर मौत हो गई। सब स्टेशन पर सूचना दिए जाने के बावजूद तार नहीं जोड़ने और हादसा हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार की सुबह शव आक्रोशित ग्रामीणों ने मंधना में जीटी रोड जाम करके हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस फोर्स और अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।\

[object Promise]
बिठूर थाना क्षेत्र के पचोर गांव में बीती शाम विद्युत तार टूटकर गिर गया था। ग्रामीणों ने सबस्टेशन में शिकायत करते हुए आपूर्ति बंद करने और तार जुड़वाने की मांग की थी। रात में चचेरी बहन के तिलक कार्यक्रम से लौट रहे दो भाई तारों की चपेट में आ गए।

पचोर गांव में रहने वाले लोगों के मुताबिक सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे बिजली का तार टूट गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन में करके आपूर्ति बंद करने और तार जुड़वाने को कहा था। शाम होने की वजह से कोई तार जोड़ने नहीं आया और कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रहने वाले राम कुमार के भाई बबनू की बेटी का सोमवार को तिलक कार्यक्रम था। रामकुमार का बेटा अजय कुमार गौतम चचेरी बहन के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने रतनपुर गया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories