स्वच्छता पखवाड़ा संगोष्ठी में नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी किरन सोनकर द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई गंगा स्वच्छता, जल संरक्षण, जैव विविधता, संगोष्ठी के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा नमामि गंगे परियोजना के बारे में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा पहले गंगा जी का जल बहुत दूषित रहता था लेकिन भारत सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से गंगा जी साफ होने के साथ साथ एवं शुद्ध जल हो गया है।उपस्थित शिक्षको ने गंगा स्वच्छता पर बहुत ही सुंदर कविता प्रस्तुत की, चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार खुशी देवी, द्वितीय पुरस्कार वंदना देवी, तृतीय पुरस्कार अर्चना सिंह ने प्राप्त किया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक,गंगा दूत दीपेंद्र कुमार,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक अवस्थी ,शिवम द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
