राष्ट्रीयएमटेक : शामिल होगा नया कोर्स, ई-सीनेट की हरी झंडी अब बीओजी...

एमटेक : शामिल होगा नया कोर्स, ई-सीनेट की हरी झंडी अब बीओजी में जाएगा प्रस्ताव

[object Promise]

कानपुर, आइआइटी कानपुर में साइबर सिक्योरिटी से एमटेक को हरी झंडी मिल गई है, ई-सीनेट ने नए कोर्स को स्वीकृति दे दी है। अब जल्द ही प्रस्ताव को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के सामने प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे कोर्स की अगले साल से शुरुआत हो सकेगी।

[object Promise]
आइआइटी में आने वाले सत्र से एमटेक में नया कोर्स चालू करने की तैयारी चल रही है। साइबर सिक्योरिटी के मामले में संस्थान काफी आगे है और सुपर कंप्यूटर भी यहां पर लगा है ऐसे में अब छात्रों को इस विषय में पारंगत करने की कवायद चल रही है।

ई-सीनेट में सस्टेनेबल एनर्जी के नए विभाग का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन ई-सीनेट ने उसे लागू करने से इन्कार कर दिया है। अभी उसका महत्व, मांग और उपयोगिता पर जानकारी जुटाई जाएगी। इसका निर्धारण नेशनल एडवाइजरी कमेटी करेगी। इस कमेटी में कई प्रमुख तकनीकी संस्थान और सस्टेनेबल एनर्जी के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। जेईई एडवांस्ड में सुपर न्यूमरेरी के अंतर्गत 20 फीसद छात्राओं की संख्या बढ़ाने के निर्णय पर मोहर लगी है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सीनेट की बैठक ऑनलाइन हो रही है। ई-सीनेट में प्रस्तावों पर विभागाध्यक्ष, फैकल्टी और संस्थान के अन्य अधिकारी अपनी राय देते हैं। इस बार साइबर सिक्योरिटी से एमटेक कोर्स चालू कराने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे ज्यादातर ने तुरंत हां कर दिया है। कुछ फैकल्टी ने कोर्स क्रेडिट्स को लेकर सवाल रखे। एमटेक इन साइबर सिक्योरिटी नए तरह का कोर्स रहेगा, इससे साइबर सुरक्षा के अधिक से अधिक विशेषज्ञ निकलेंगे और लोगों को जागरू किया जाएगा। डिजिटल भारत के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है। आमजन मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं।

45 से 60 होंगी सीटें

साइबर सिक्योरिटी से एमटेक के काेर्स में 45 से 60 सीटें रहेंगी। इसकी संख्या प्रारंभिक तौर पर और कम होंगी। धीरे धीरे इनको बढ़ाया जा सकेगा।

साइबर सुरक्षा में आइआइटी कानपुर आगे

साइबर सिक्योरिटी के मामले में आइआइटी कानपुर अन्य संस्थानों के मुकाबले बहुत आगे है। यहां परम संगणक नाम का सुपर कंप्यूटर पहले ही लग चुका है। सीएसएडब्ल्यू नाम से प्रतियोगिता आइआइटी कानपुर ही आयोजित करता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories