[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नूतन और पुरातन शिक्षा का समागम है नई शिक्षा नीति : राजनाथ सिंह
राष्ट्रीय

नूतन और पुरातन शिक्षा का समागम है नई शिक्षा नीति : राजनाथ सिंह

admin
Last updated: April 17, 2026 1:43 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि 33 साल बाद शिक्षा से बहुमुखी विकास के लिए नई शिक्षा नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति नूतन और पुरातन शिक्षा का समागम है। बिहार के शिक्षकों और बुद्घिजीवियों से वर्चुअल रूप से संवाद करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि 33 वर्ष से कोई शिक्षा नीति नहीं लाई गई थी। शिक्षा के क्षेत्र में हमारा नजरिया पिछली शताब्दियों में ही अटका रहा है जबकि नई शिक्षा नीति से 21 वीं शताब्दी के नए और व्यापक बदलाव की उम्मीद की जा सकती है।

उन्होंने कहा, “मुझे बिहार के शिक्षकों से संवाद करते बहुत खुशी हो रही है। मैं भी इसी समुदाय से आता हूं। बिहार को ज्ञान की धरती का दर्जा प्राप्त है। बिहार की धरती तो विश्व के सबसे बड़े शिक्षक महात्मा बुद्घ की धरती है।”

उन्होंने शिक्षकों को समाज का शिल्पी बताते हुए कहा कि शिक्षकों से समाज का अच्छा शिल्पकार कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जिस तरह कुम्हार मिट्टी से उपयोगी बर्तन बना देता है कि उसी तरह आने वाली पीढ़ी को गढ़ने का काम शिक्षकों का है।

उन्होंने कहा कि जिस बिहार में चाणक्य ने अर्थशास़्त्र लिखा हो और नालंदा विश्वविद्यालय हो उसकी बुनियाद क्या रही होगी उसकी कल्पना की जा सकती है। सिंह ने कहा कि बिहार के युवा आज भी देश से लेकर विदेशों में परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने बिहार के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपने बच्चों को सुसंस्कृत शिक्षा की व्यवस्था करते हैं।

नई शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि शिक्षा एक व्यापक दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति नए भारत की नई आकांक्षाओं और जरूरतों के हिसाब से तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य बनाने की जिम्मेदारी हम सभी शिक्षकों पर है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Sara Ali Khan की जाम छलकाती बिंदास तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
Next Article जनपद की 6589 कन्याओं को मिला कन्या सुमंगला योजना का लाभ

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?