राष्ट्रीयनया शेड्यूल जारी , विश्वविद्यालय ने घोषित की 16 विषयों की प्रवेश...

नया शेड्यूल जारी , विश्वविद्यालय ने घोषित की 16 विषयों की प्रवेश परीक्षा तिथि, नया शेड्यूल जारी

कानपुर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) व उससे संबद्ध कॉलेजों में संचालित एमबीए, बीबीए, बीसीए, फिजिकल एजुकेशन व बीकॉम ऑनर्स समेत 16 विषयों में दाखिले के लिए परीक्षा की तारीख तय कर दी गई। प्रवेश समिति की बैठक में इस परीक्षा के लिए 14 व 15 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है। इसके अलावा अन्य विषयों में छात्र छात्राओं को तय शैक्षणिक योग्यता के अनुसार सीधे प्रवेश दिया जाएगा।

नया शेड्यूल जारी , विश्वविद्यालय ने घोषित की 16 विषयों की प्रवेश परीक्षा तिथि, नया शेड्यूल जारी
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने नए सत्र में दाखिले के लिए परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है अब तीन के बजाय दो दिन निर्धारित किए गए हैं।

जेईई मेंस की वजह से बदला परीक्षा कार्यक्रम

विश्वविद्यालय में 60 से अधिक प्रोफेशनल कोर्स में इस वर्ष छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। पहले इन कोर्स में दाखिले के लिए एक से तीन सितंबर तक प्रवेश परीक्षाएं होनी थीं। लेकिन जेईई मेंस की तारीख टकराने से परीक्षा कार्यक्रम बदल दिया गया है। साथ ही अब केवल उन्हीं कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी जिनमें अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रवेश समिति ने दो दिन में यह परीक्षाएं आयोजित कराने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस तय परीक्षा कार्यक्रम के प्रारूप पर मुहर लगा दी। इसके अलावा ज्यादातर विषयों में अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म की मेरिट व शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सीधे दाखिला मिलेगा।

15 हजार से अधिक ने किया आवेदन

कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध कॉलेजों में संचालित प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश लेने के लिए करीब 15 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें सर्वाधिक साढ़े चार हजार आवेदन फॉर्म तीन वर्षीय एलएलबी, पांच वर्षीय एलएलबी व एलएलएम कोर्स के लिए आए हैं। इनके अलावा एमएड, बीबीए, बीसीए व फॉर्मेसी डिप्लोमा व मास्टर ऑफ फीजियो समेत अन्य समेत ऐसे प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए भी सीटों की तुलना में अधिक आवेदन आए हैं।

इन विषयों में प्रवेश के लिए परीक्षा

  • बीएससी बायोटेक
  • एमएससी मास्टर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी
  • एमपीएड
  • बैचलर इन फीजियो, मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी, माइक्रो बायलोजी
  • बीपीएड
  • बैचलर ऑफ फाइन आर्ट
  • एलएलएम
  • बीकॉम ऑनर्स
  • बीसीए
  • एलएलबी
  • एमएड
  • डिप्लोमा इन फार्मेसी
  • बीए एलएलबी
  • एमबीए
  • मास्टर ऑफ फीजियो

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories