[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » फ्री में NGO और नेता बांट रहे झुग्गी बस्तियों में जरूरी सामान
राष्ट्रीय

फ्री में NGO और नेता बांट रहे झुग्गी बस्तियों में जरूरी सामान

admin
Last updated: April 17, 2026 2:43 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

मुंबई। कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए शहर के कुछ गैर सरकारी संगठन (NGO) और कुछ नेताओं ने खास तौर पर झुग्गी वाले इलाकों में जरूरी सामानों का मुफ्त में वितरण शुरु किया है. ये लोग अनाज और अन्य जरूरी सामानों वाले थैले विभिन्न इलाकों में पहुंचा रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे बंद का कड़ाई से पालन करें और अपने घरों से बाहर न निकलें।

सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल सर्मारकर ने कहा कि उन्होंने अब तक जरूरी सामानों से भरे 3,000 थैले पूर्वी बांद्रा क्षेत्र में वितरित किए हैं. उन्होंने कहा, ‘जरूरी एहतियात बरतते हुए हम वितरण का काम कर रहे हैं. इससे पहले हमने एक मैदान में वितरण केंद्र लगाने की योजना बनाई लेकिन बाद में सामाजिक दूरी का ख्याल करते हुए यह इरादा छोड़ दिया. इसलिए अब हम घर-घर जाकर सामान पहुंचा रहे है।

सर्मारकर ने कहा कि वह झुग्गी क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे इस वायरस के खतरे को देखते हुए अपने घरों से बाहर न निकलें. कांग्रेस के पूर्व पार्षद मंसूद अंसारी ने कहा कि जरूरी सामग्री लेने में समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को वे करीब 1,500 थैले वितरित करेंगे।

वही एक अन्य सामाजिक कार्यकर्ता अजमत खान ने कहा कि वे हाउसिंग सोसाइटियों में जाकर अकेले रहने वाले और बुजुर्ग लोगों के बीच जरूरी सामानों का वितरण कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. राज्य में रविवार शाम को कोरोना वायरस के 55 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में मरीजों की संख्या 748 पहुंच गई, जबकि 45 लोगों की मौत हो चुकी है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि रविवार को दिनभर में 112 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, औरंगाबाद में एक डॉक्टर भी संक्रमित पाया गया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कोरोना मरीजों का Hotspot बना मुंबई, 4 की मौत, संक्रमित 526
Next Article जमातियों को अल्टीमेटम, पुलिस अथवा स्वास्थ्य विभाग की टीमों के हवाले कर दें वरना दर्ज होगा कत्ल का मुकद्दमा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?