राष्ट्रीयगुजरात से एनआईए ने आईएसआई एजेंट को किया गिरफ्तार

गुजरात से एनआईए ने आईएसआई एजेंट को किया गिरफ्तार

गुजरात से एनआईए ने आईएसआई एजेंट को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को कहा कि इसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंजेलीजेंस (आईएसआई) के लिए काम करने वाले एक शख्स को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया है। एनआईए के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि उन्होंने रविवार को उत्तर प्रदेश के एक रक्षा/आईएसआई मामले की जांच के सिलसिले में आरोपी व्यक्ति रजक भाई कुंभार को पश्चिम कच्छ से गिरफ्तार किया। एनआईए द्वारा उसके घर की तलाशी लेने के चार दिन बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।

एनआईए के प्रवक्ता के अनुसार, कुंभार मुंद्रा डॉकयार्ड में सुपरवाइजर के रूप में काम करता था, जब उसे आईएसआई के लिए काम करते पाया गया। यह मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी मोहम्मद राशिद की गिरफ्तारी से संबंधित है।

एनआईए ने इस साल 6 अप्रैल को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान, यह पता चला कि आरोपी राशिद पाकिस्तान में रक्षा/आईएसआई संचालकों के संपर्क में था और दो बार पाकिस्तान का दौरा कर चुका था।

राशिद ने भारत के कुछ संवेदनशील और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की तस्वीरें भी ट्रांसमिट की थीं और पाकिस्तान के आईएसआई संचालकों के साथ सशस्त्र बलों की गतिविधि के बारे में जानकारी साझा की थी।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि जांच में पता चला है कि कुंभार ने आईएसआई एजेंट के रूप में काम किया और पेटीएम के माध्यम से 5,000 रुपये की राशि एक शख्स रिजवान के खाते में ट्रांसफर की जिसे आगे मुख्य आरोपी राशिद को सौंप दिया गया। अधिकारी ने कहा, “यह राशि राशिद द्वारा आईएसआई एजेंटों को दी गई जानकारी के एवज में आईएसआई संचालकों के निर्देश पर रजकभाई कुंभार द्वारा राशिद को ट्रांसफर की गई।”

एनआईए ने 27 अगस्त को कुंभार के घर की तलाशी ली थी और कई दस्तावेजों को जब्त किया गया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories