राष्ट्रीयश्रीनगर में 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ा रात के तापमान ने

श्रीनगर में 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ा रात के तापमान ने

[object Promise]

श्रीनगर। श्रीनगर शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के इतने कम तापमान ने पिछले 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 1995 में शहर का न्यूनतम तापमान माइनस 8.3 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आज का तापमान माइनस 8.4 डिग्री रहा। यह रात श्रीनगर में 25 सालों में सबसे ठंडी रात रही। वैसे आने वाले दिनों में हमें न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की उम्मीद नहीं है।”

बता दें कि प्रदेश में 40 दिनों की भीषण ठंड की अवधि ‘चिल्लई कलां’ चल रही है, जो कि 31 जनवरी को खत्म होगी।

गुरुवार को पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 11.1 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 7.0 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं लद्दाख के लेह शहर का तापमान माइनस 16.8 डिग्री, कारगिल में माइनस 19.6 डिग्री और द्रास में माइनस 28.3 डिग्री रहा।

जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री, कटरा में 4.8 डिग्री, बटोटे में 6.1 डिग्री, बेनिहाल में 6.2 डिग्री और भद्रवाह में 0.3 डिग्री रहा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories