राष्ट्रीयऑस्ट्रेलिया के लिए 14 जुलाई तक कोई विमान सेवा नहीं, कोरोना के...

ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 जुलाई तक कोई विमान सेवा नहीं, कोरोना के कारण लगी रोक

[object Promise]

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में  कोरोना वायरस ( Covid-19) के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के कारण 4 जुलाई से 14 जुलाई  के बीच वंदे भारत मिशन के तहत निर्धारित  सभी फलाइट्स को स्थगित कर दिया गया है। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाए गए कोरोना से संबंधित प्रतिबंधों के कारण, वहां से वंदे भारत मिशन के अगले चरण में आने वाली विमानों को स्थगित किया जा रहा है। राष्ट्रीय वाहक के अनुसार सभी स्थगित उड़ानें अब 15 जुलाई से संचालित होंगी।

पिछले महीने के अंत में, एयर इंडिया ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वंदे भारत मिशन के तहत आठ विमानों के संचालन की घोषणा की थी। उड़ानें 1 जुलाई से 14 जुलाई तक संचालित होने वाली थीं। विदेश मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, वंदे भारत मिशन का चौथा चरण 3 जुलाई से शुरू हुआ। मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 5 लाख से अधिक विदेशों में फंसे हुए भारतीय लोग वंदे भारत मिशन के तहत 137 देशों से सुरक्षित भारत लौट आए हैं।

केरल सबसे ज्यादा लोग लौटे

मंत्रालय के अनुसार 7 मई, 2020 को शुरू किए गए इस अभियान के तहत दो महीने से भी कम समय में दूरदराज क्षेत्रों सहित 137 देशों में फंसे हुए 5,03,990 भारतीय अपने घरों को लौट गए हैं।  यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, मिशन के तहत भारतीयों को लाने का प्रारंभिक लक्ष्य केवल 2 लाख था। विज्ञप्ति के अनुसार, केरल को सबसे ज्यादा (94,085) लोग लौटे। इसके बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और आंध्र प्रदेश का नंबर रहा। मिशन में 860 एयर इंडिया की उड़ानें, 1256 चार्टर उड़ानें और 8 नौसेना के जहाज शामिल रहे।

यूएइ से सबसे ज्यादा लोग लौटे

मंत्रालय के अनुसार मिशन के तहत उड़ानों से सबसे अधिक फंसे हुए भारतीयों की वापसी यूएइ (57,305) से हुई है। इसके बाद कुवैत, कतर, ओमान, सऊदी अरब और अमेरिका और नेपाल से (91,193) भूमि सीमा चौकियों के माध्यम से लोग लौटे हैं।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories