राष्ट्रीयउत्तर कोरिया ने पानी के भीतर परमाणु हमला करने में सक्षम ड्रोन...

उत्तर कोरिया ने पानी के भीतर परमाणु हमला करने में सक्षम ड्रोन का किया परीक्षण

उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि उसने इस सप्ताह पानी के नीचे परमाणु हमला करने में सक्षम ड्रोन का एक और परीक्षण किया है, जिससे इस हथियार की विश्वसनीयता और घातक मारक क्षमता की पुष्टि हुई है। प्योंगयांग की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने 4-7 अप्रैल के बीच हाइल-2 अंडरवाटर रणनीति हथियार प्रणाली का परीक्षण किया।

योनहाप समाचार एजेंसी ने केसीएनए के हवाले से कहा, यह प्रणाली उत्तर कोरिया के सशस्त्र बलों की एक लाभप्रद और संभावित सैन्य क्षमता के रूप में काम करेगी, जो दुश्मनों की सभी विकसित सैन्य कार्रवाइयों को रोकने, खतरों को दूर करने और देश की रक्षा के लिए आवश्यक है। एजेंसी ने बताया कि परीक्षण ड्रोन को मंगलवार को दक्षिण हैमयोंग प्रांत में एक बंदरगाह से पानी में उतारा गया था। इसने अंडाकार और 8-आकार का रास्ता तय करते हुए 71 घंटे और छह मिनट में 1000 किलोमीटर की दूरी तय कर पानी के अंदर मौजूद एक परीक्षण वारहेड पर सटीक निशाना लगाया।

उत्तर कोरिया ने 24 मार्च को पहली बार पानी के अंदर हमला करने में सक्षम ड्रोन हाइल के परीक्षण की बात सार्वजनिक की थी। उसका दावा है कि यह गुप्त हथियार रेडियोधर्मी सुनामी उत्पन्न करने और दुश्मनों पर छिपकर हमला करने में सक्षम है।उत्तर कोरियाई प्रशासन ने 28 मार्च को हॉसन-31 सामरिक परमाणु हथियार के बारे में पहली बार जानकारी उजागर की और दावा किया कि उसने एक दिन पहले ही हाइल-1 ड्रोन से पानी के नीचे विस्फोट करने का परीक्षण किया है।

पर्यवेक्षकों का मानना है कि नवीनतम परीक्षण में हथियार के नाम में बदलाव को देखते हुए ऐसा लगाता है कि उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह हाइल के उन्नत संस्करण का परीक्षण किया है।उत्तर कोरिया ने हाल में सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। उसने हॉसन-31 सामरिक परमाणु हथियार का अनावरण किया और एक पनडुब्बी से क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। पर्यवेक्षकों का अनुमान है कि उत्तर कोरिया इस महीने प्रमुख वर्षगांठों के मौकों पर अपने हथियारों के परीक्षण कर सकता है। उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को देश के संस्थापक दिवंगत किम इल-सुंग का 111वां जन्मदिन है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories