राष्ट्रीयअब कम पेट्रोल और डीजल दिया तो बजेगी घंटी, घटतौली करने वाले...

अब कम पेट्रोल और डीजल दिया तो बजेगी घंटी, घटतौली करने वाले पर होगी कार्रवाई

[object Promise]

लखनऊ पेट्रोल पंपों पर घटतौली रोकने के लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने पहरा लगाया है। कम पेट्रोल नापने पर अब घंटी बज जाएगी। शिकायतों को रोकने और ग्राहक को संतुष्टि के लिए पंपों को आटोमेशन कर दिया गया है, इससे अब किसी तरह की गड़बड़ी होने पर तत्काल पकड़ी जा सकेगी।

[object Promise]
लखनऊ नोजल में हुई गड़बड़ी तो कंट्रोल रूम में बजेगी घंटी। आइओसी ने घटतौली पर लगाया कड़ा पहरा सभी पंपों को आटोमेशन करने का लक्ष्य। मशीन में छेड़छाड़ रोकने को पेट्रोल पंप सर्विलांस पर। घटतौली रोकने के लिए लगातार इंडियन ऑयल कारपोरेशन काम कर रहा था।

इंडियन ऑयल के मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में करीब 2,400 पेट्रोल पंप हैं जिनमें 2,370 में आटोमेशन का काम पूरा हो गया है। 30 शेष हैं, जिस पर काम चल रहा है। काम को पूरा करने में लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च आया है। दो साल पहले शहर के 20 से अधिक पंपों पर घटतौली पकड़ी गई थी। ये पेट्रोल पंप चिप लगाकर तेल चोरी करते पकड़े गए थे। घटतौली रोकने के लिए लगातार इंडियन ऑयल कारपोरेशन काम कर रहा था। अब पेट्रोल पंप के नोजल में छेड़छाड़ करने पर कंट्रोल रूम को सूचना मिल जाएगी। सूचना पहुंचते ही संबंधित फील्ड ऑफिसर को बताया जाएगा और नोजल की जांच की जाएगी। घटतौली करने वाले को दंडित किया जाएगा।

क्‍या कहते हैं कार्यकारी निदेशक ?

इंडियन ऑयल कारपोरेशन कार्यकारी निदेशक डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य के मुताबिक, ग्राहकों को शुद्व और पूरा तेल मिले इसके लिए ईओसी के सभी पेट्रोल पंपों को सर्विलांस पर लगाया गया है। अब पंपों पर किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना कंट्रोल रूम को मिल जाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories