[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » COVID-19 के मरीज़ो का आकड़ा भारत में 2 लाख के पार, दैनिक मामले 9 हजार के पास
राष्ट्रीय

COVID-19 के मरीज़ो का आकड़ा भारत में 2 लाख के पार, दैनिक मामले 9 हजार के पास

admin
Last updated: April 17, 2026 2:15 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। भारत में लगभग 9 हजार नए मामलों के साथ ही कोरोनावायरस महामारी से संक्रिमत हुए लोगों का आंकड़ा बढ़कर दो लाख सात हजार के पार पहुंच गया है, वहीं मरने वालों की संख्या भी पांच हजार के पास पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने बुधवार को नवीनतम आंकड़े जारी करते हुए कहा, “देश में पिछले 24 घंटों में 8 हजार 909 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से यहां कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 7 हजार 615 हो गया है। वहीं, कुल 217 नई मौतें दर्ज की गईं हैं।”

विश्व में कोरोनावायरस संक्रमण से प्रभावित हुए देशों की सूची में भारत का स्थान अब सातवां हो गया है। इस सूची में भारत केवल इटली से सिर्फ 25 हजार मामले पीछे है।

सामने आए कुल मामलों में से 1 लाख 01 हजार 497 लोग वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 1 लाख 303 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में महामारी की चपेट में आकर 5 हजार 815 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में महामारी के संदर्भ में रिकवरी रेट 48.31 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.8 प्रतिशत।

देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक कुल 72 हजार 300 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। इसके बाद 24 हजार 586 मामलों के साथ तमिलनाडु और 22 हजार 132 मामलों के साथ दिल्ली का स्थान है।

महाराष्ट्र में ही सबसे अधिक मौतें हुईं हैं। राज्य में महामारी के कारण 2 हजार 465 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद गुजरात, दिल्ली और मध्य प्रदेश में क्रमश: 1 हजार 92, 556 और 364 मौतें हुईं हैं।

पांच हजार से अधिक मामलों की रिपोर्ट करने वाले राज्य मध्य प्रदेश (8 हजार 420), राजस्थान (9 हजार 373), उत्तर प्रदेश (8 हजार 361) और पश्चिम बंगाल (6 हजार168) शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत कोविड-19 महामारी के पीक केसेज (अधिक मामलों) से बहुत दूर है। आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) की अधिकारी निवेदिता गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम महामारी के पीक (शिखर) से बहुत दूर हैं। बीमारी पर अंकुश लगाने के हमारे निवारक उपाय बहुत प्रभावी हैं और हम अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं। हफ्ते भर में आपको डेटा देखने को मिलेगा।”

आईसीएमआर के अनुसार, भारत में अब तक 41 लाख 3 हजार 233 टेस्ट किए जा चुके हैं और अकेले पिछले 24 घंटों में 1 लाख 37 हजार 158 नमूनों की जांच की गई है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Rani Chatterjee Sexy Video: रानी चटर्जी का लेटेस्ट सेक्सी हॉट वीडिय़ो सोशल मीडिया पर वायरल, रानी सेक्सी टॉप में इंटरनेट पर बरपा रही कहर
Next Article कश्मीर में जैश के शीर्ष कमांडर सहित 3 आंतकी ढेर किये सुरक्षा बलों ने

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?