राष्ट्रीयमुरादाबाद : स्कूलों की हकीकत जानने लखनऊ से आएंगे अधिकारी

मुरादाबाद : स्कूलों की हकीकत जानने लखनऊ से आएंगे अधिकारी

[object Promise]

जनवरी व फरवरी माह में राज्य परियोजना कार्यालय के अधिकारी प्रत्येक जनपद में आकर निरीक्षण करेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कई योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट हर माह शासन को भेजी जाती है। लेकिन, अब असल हकीकत जानने के लिए खुद राज्य परियोजना कार्यालय के अधिकारी जनपदों में भेजे जाएंगे। ये अधिकारी स्कूलों में जाकर वहां की प्रगति रिपोर्ट की आख्या महानिदेशक को सौंपेंगे। इसके लिए आदेश भी जारी हो गए हैं। इसके तहत अधिकारी जिस भी स्कूल जाएंगे, वहां के प्रधानाध्यापक, अध्यापक, प्रधान व समिति के सदस्याें के साथ भी मीटिंग करके हकीकत जानेंगे। इतना ही नहीं अधिकारियों को अभिभावकों के साथ भी बैठक करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के आदेश

शासन की ओर से अधिकारियों के निरीक्षण का खाका भी तैयार कर लिया गया है। इसमें स्कूल में निरीक्षण के साथ ही अधिकारी जिलाधिकारी व सीडीओ के साथ भी बैठक करेंगे। आदेश के तहत इन बैठकों के लिए एआरपी, बीआरसी, प्रधानाध्यपक, खंड शिक्षा अधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories