राष्ट्रीयOmicron Variant : केंद्र सरकार अलर्ट, आई नई गाइडलाइन, लग सकता है लॉकडाउन,...

Omicron Variant : केंद्र सरकार अलर्ट, आई नई गाइडलाइन, लग सकता है लॉकडाउन, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की गंभीरता के मद्देनजर भारत में विदेश से लोगों के आगमन हेतु अपने दिशानिर्देशों में संशोधन कर 1 दिसंबर से लागू करने का निर्णय लिया है। संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में प्रवेश करने वाले विदेशी यात्रियों 14 दिनों का अपना यात्रा विवरण जमा करना होगा तथा साथ ही यात्रा से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर स्वयं का नकारात्मक आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट (RTPCR Report) अपलोड करना अनिवार्य होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय (union health ministry) द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के मुताबिक कोरोना और कोरोना के नए वैरिएंट (new variants of corona) से अत्यधिक जोखिम वाले देशो के यात्रियों को देश में आगमन के बाद एयरपोर्ट पर ही कोविड परीक्षण करवाने तथा परीक्षण के परिणामों की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता होगी। यदि यात्री का कोविड परीक्षण नकारात्मक रहता है तो उन्हें 7 दिन तक क्वारंटाइन रखा जाएगा तथा उसके बाद और 8वें दिन उनका पुनः कोविड परीक्षण किया जाएगा।

इसके अलावा सकारात्मक परीक्षण वाले विदेशी यात्रियों को तत्काल प्रभाव से आइसोलेशन में रखा जाएगा और उनके सकारात्मक परीक्षण प्राप्त नमूने को भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले संस्थान INSACOG में भेजा जाएगा, जिससे उसमें कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का पता लगाया जा सके। इसके अतिरिक्त सकारात्मक परीक्षण वाले मरीज़ों के हाल ही में सम्पर्क में आए लोगों को संस्थागत या होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

नई जारी गाइडलाइन के मद्देनजर सरकार ने उन 12 देशों की सूची भी जारी की है जहां से यात्रियों को भारत में आने के बाद बाद परीक्षण तथा अन्य दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा, इन देशों में विशेष तौर पर यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल शामिल हैं। इन देशों के लिए विशेष निर्देश जारी करने का मुख्य कारण यहां कोरोना के नए वैरिएंट का बढ़ रहा अत्यधिक खतरा बताया जा रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories