राष्ट्रीयबंसत पंचमी को महाराजा सुलेहदेव जयन्ती समारोह के अवसर पर शहीद...

बंसत पंचमी को महाराजा सुलेहदेव जयन्ती समारोह के अवसर पर शहीद स्थलों एवं शहीद स्मारकों पर भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन

[object Promise]
उन्नाव ।
जिलाधिकारी  रवीन्द्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार महापुरूषों को बढ़ावा देने हेतु महाराजा सुलेहदेव जयन्ती समारोह मनाये जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में बसंत पंचमी पर दिनांक 16 फरवरी को सफीपुर ब्लाकों पर महाराजा सुलेहदेव जयन्ती समारोह के अवसर पर, जनपद के महत्वपूर्ण शहीद स्थलों एवं शहीद स्मारक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्वान्ह 11 बजे  प्रधानमंत्री  महाराजा सुहेलदेव स्मारक के शिलान्यास कार्यक्रम हेतु एन0आई0सी0 वेबलिंक के माध्यम से चित्तौरा बहराइच स्थित कार्यक्रम स्थल से जुडे़गे। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महाराजा सुहेलदेव  के शौर्य एवं बलिदान पर आधारित गौरव गीत के गायन एवं वृत्तचित्र प्रदर्शन के साथ ही मुख्यमंत्री  का उद्बोधन एवं  प्रधानमंत्री  के द्वारा वर्चुअल माध्यम से आशीर्वचन दिया जायेंगा।
[object Promise]
   जनपद के समस्त शहीद स्थलों, शहीद स्मारकों एवं शैक्षणिक संस्थाओं पर इसके सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जा रहीं हैं। इस कार्यक्रम के निमित्त नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी नामित किए गए हैं सहायक नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी को  नामित किया गया है।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि बसंत पंचमी को महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह के अवसर पर जनपद के महत्वर्पूण शहीद स्थलों एवं शहीद स्मारकों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा। इन आयोजन स्थलों की गरिमापूर्ण सजावट कराते हुये प्रातः 9ः30 बजे तक एन0एस0एस0,एन0सी0सी0, सिविल डिफेन्स , स्काउट गाइड, समाजसेवी स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के वालेण्टियर्स, गणमान्य नागरिकों को एकत्रित होने हेतु आमंत्रित किया जाए। कार्यक्रम में स्थलों पर बैठक व्यवस्था अत्यंत सुरुचिपूर्ण ढंग से की जा रहें हैं तथा उतने ही अतिथियों एवं विद्यार्थियों को प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया जा रहे हैं, जितनी बैठने की व्यवस्था की जा सके। कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित व्यक्तियों हेतु पानी तथा जलपान का प्रबंध किया जाए तथा कोविड-19 के अनुपालन हेतु जारी शासनादेशों के अनुपालन हेतु नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं जो मास्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी को जनपद के शहीद स्थलों व शहीद स्मारकों पर शाम 5ः30 से 6ः30 बजे तक पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्र धुन तथा राष्ट्रभक्ति गीतों का बैंड वादन किया जाएगा। इन स्थलों पर शाम 6ः30 से दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया जाएगा तथा विद्युत झालरों एवं रंगीन प्रकाश से शहीद स्मारकों का प्रकाशन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समस्त शहीद स्थलों व शहीद स्मारकों पर  मंत्री गण,  सांसद,  विधायक गण, अन्य माननीय जनप्रतिनिधि एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानीगण शहीदों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार जन को इस अवसर पर प्रात 10ः00 बजे से उपस्थित रहने हेतु आमंत्रित किया गया है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories