रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी 09 दिसंबर 2020, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पंकज सिंह ने बताया कि जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं विद्यालय/महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों एवं समस्त अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए अल्पसंख्यक वर्ग के दशमोत्तर (कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाएं) छात्रवृत्ति हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020, छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र को सबमिट करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2020 एवं संस्थाओं द्वारा छात्र/छात्राओं से प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों को अंतिम तिथि दिनांक 29 दिसंबर 2020 तक अग्रसारित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दशमोत्तर कक्षाओं के नवीन/नवीनीकरण के जिन छात्र-छात्राओं द्वारा अपने आधार कार्ड में नाम संशोधन किया जाना है ऐसे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर अपने नवीनीकृत नाम संशोधन आधार की प्रविष्टि के उपरांत गत वर्ष के आवेदन पत्र की प्रति, हाई स्कूल प्रमाण पत्र, संशोधित आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की प्रति विद्यालय द्वारा प्रमाणित आवेदन सहित दिनांक 11 दिसंबर, 2020 तक प्रत्येक दशा में कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अमेठी को उपलब्ध करा दें ताकि ऑनलाइन आवेदन वेरीफाई होने के पश्चात छात्र- छात्राओं को पोर्टल पर आवेदन भरने हेतु खोला जाएगा, साथ ही उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र को पत्येक दशा में 15 दिसंबर 2020 तक अवश्य कर दें।

