राष्ट्रीयविपक्ष का केरल सोना तस्करी मामले में बढ़ रहा गुस्सा, सीताराम येचुरी...

विपक्ष का केरल सोना तस्करी मामले में बढ़ रहा गुस्सा, सीताराम येचुरी को लिखा पत्र

[object Promise]

तिरुवनंतपुरुम। केरल में इन दिनों सोना तस्करी का मामला छाया हुआ है। विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर इस्तीफा देना का दबाव बना रहा है। अब विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने सोमवार को सीपीआई-एम के महासचिव सीताराम येचुरी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने सीएम विजयन के तहत राज्य में खराब होती स्थिति से अवगत कराया है और इस मामले में उनके हस्तक्षेप की मांग की।

अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि एक आपकी पार्टी राज्य में उच्च राजनीतिक नैतिक आधार रखने का दावा करती है और आप अपने नेतृत्व में इस राज्य में हो रही स्थिति को समझाए और मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करें। आगे उन्होंने लिखा कि यह बताना निर्थक होगा कि मुख्यमंत्री अपने कार्यालय में होने वाले कार्यों के बारे में अनजान हैं।आगे उन्होंने लिखा कि उन्हें मुख्यमंत्री विजयन के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा मंत्रालय के कामकाज के संदर्भ में लिखने के लिए प्रेरित किया गया है, जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के ब्यूरो सदस्य भी है।

कांग्रेस नेता रमेश चेनिथला ने इस मामले में मुख्यमंत्री विजयन की भूमिका को जांच के दायरे में लाने की माग की है। इसके अलावा उन्होंने रविवार को भी मुख्यमंत्री कार्यालय की जांच करने पर जोर दिया था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सोने की तस्करी में मुख्य आरोपी के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के उच्च अधिकारियों के भी शामिल होने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में इसकी जांच होनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब इस मामले की मुख्य आरोपी स्वप्रा सुरेश का एक ऑडियो कॉल सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने आपको बेकसूर बताया और कई सत्तारूढ़ नेताओं का नाम घसीटा है।

क्या है मामला 

मालूम हो कि केरल में 30 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया था जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। केंद्र सरकार ने मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) का कहना है कि देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सोना तस्करी की जा रही थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories