[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
राष्ट्रीय

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

admin
Last updated: April 17, 2026 1:15 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]
उन्नाव ।
 जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। जनमानस को अपनी शिकायतों को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो इस उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा माह के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया जाता है। इस उदे्दश्य से आज जनपद उन्नाव की समस्त तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है।आयुक्त लखनऊ रंजन कुमार ने कहा कि समाज के हर कमजोर व्यक्तियों की शिकायतों का निस्तारण हो इस उदे्दश्य से तहसील संपूर्ण समाधान दिवस किया जा रहा है। उन्होंने  इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिये कि भूमि, मेड़, जोत सम्बन्धी कब्जे आदि की जो शिकायतें आ रही है उनकी पैमाइस करायें। उन्होंने कहा कि जो समस्यायें विवादित है उन्हें मौके पर जा कर पंचायत लगाकर समस्याओं का समाधान करें। इस अवसर पर उपस्थित आई जी रेंज  लक्ष्मी सिंह ने फरियादियों के बीच जा कर उनकी समस्यायंे सुनी और उन्हें ढ़ाढ़सबधाते हुये कहा कि आप सभी के समस्याओं का तत्काल निस्तारण होगा, धैर्य रखें। उन्होंने कोविड-19 के दृष्टिगत सोशलडिस्टेसिंग के पालन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी से बचने की अभी आवश्यकता है इस हेतु सभी आम जनमानस मास्क लगाकर घर से बाहर निकलें अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, मास्क लगाएं और 2 गज की दूरी का पालन अवश्य करें।  जिलाधिकारी  रवीन्द्र कुमार सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान गुणवत्तापूर्वक किया जाय। जनपद का प्रत्येक व्यक्ति हमारे लिए महत्वपूर्ण है उसकी समस्या का समाधान करना हमारा दायित्व एवं कर्तव्य है। इसलिए सभी अधिकारी अपनी कार्य शैली में परिवर्तन लाएं और कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत हमारे पास या अगले तहसील दिवस में आती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों का वास्तविक निस्तारण करें ताकि शिकायतकर्ता को इस तहसील दिवस का लाभ मिल सके। पंचायत चुनाव आने वाले हैं अगर इसी तरह शिकायतें लंबित रहीं तो आगे कार्य करने में दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें विकास, राजस्व व राशन कार्ड आदि की आती है उनका गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाएं।Qआज तहसील दिवस में कुल मिलाकर 139 शिकायतें आयी, जिसमें से मौके पर 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई हैं उसका निस्तारण संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता पूर्ण करें। उन्होंने कहा यदि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता असंतुष्ट रहते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी अधिकारी अपने कार्य को पूरीलगन, तत्परता व गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करें, जिससे कि शिकायतकर्ताओं को तहसील दिवस में अनावश्यक रूप से न आना पड़े, शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान मौके पर ही हो जाना चाहिए।
तहसील दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, उपजिलाधिकारी  अक्षत वर्मा व  अकिंत मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
[object Promise]

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत प्रधानमंत्री किसान समाधान दिवस का हुआ आयोजन
Next Article बदरका चौकी प्रभारी ने चोरी करने वाले चोरों को पकड़कर छोड़ा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?