राष्ट्रीयबुलंदशहर उपचुनाव : लगातार भाजपा की बढ़त से निराश हुए अन्‍य प्रत्‍याशी

बुलंदशहर उपचुनाव : लगातार भाजपा की बढ़त से निराश हुए अन्‍य प्रत्‍याशी

[object Promise]

बुलंदशहर, बुलदंशहर जनपद की सदर विधानसभा सीट पर चुनाव के बाद मंगलवार को हो रही मतगणना में दोपहर तक भाजपा प्रत्‍याशी उषा सिरोही लगभग 18 हजार मतों से आगे चल रही हैं। बैलेट पेपर से शुरू हुई मतगणना में पहले राउंड से ही भाजपा आगे है। अभी तक 14 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। जिसमें भाजपा की बढ़त 18 हजार के करीब पहुंच चुकी है। ऐसे में तमाम अन्य दलों के प्रत्याशियों में निराशा छाई हुई है।

[object Promise]
बुलदंशहर जनपद की सदर विधानसभा सीट पर चुनाव के बाद मंगलवार को हो रही मतगणना में दोपहर तक भाजपा प्रत्‍याशी उषा सिरोही लगभग 18 हजार मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा की बढ़त देख अन्‍य प्रत्‍याशियों में निराशा का भाव है।

नगर की नई मंडी परिसर में चल रही मतगणना का पहला राउंड बैलट पेपर की गिनती से शुरू किया गया था। 8:30 बजे ईवीएम से मतों की गिनती शुरू की गई। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही आगे चल रही हैं। दोपहर सवा बजे तक 14 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है, जिसमें उषा सिरोही अपने प्रतिद्वंदी बसपा

प्रत्याशी हाजी यूनुस से करीब 18 हजार मतों से आगे हैं। दोनों के बीच अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे तमाम विपक्षी दलों के प्रत्याशियों में निराशा के भाव हैं। इस बार मजबूत मानी जा रही कांग्रेस प्रत्याशी भी कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए हैं और अभी तक 5354 मत ही प्राप्त कर चुके हैं। अभी मतगणना जारी है और 28 राउंड मतगणना होनी है शाम 5:00 बजे तक मतगणना कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories