चौकी इंचार्ज को लगी गोली , पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

सुलतानपुर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में  सोमवार की देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में तीन बदमाश व चौकी इंचार्ज गोली लगने से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। तीनों बदमाश इनामिया हैं, जिनके तार उघड़पुर व्यवसायी हत्याकांड से जुड़े हैं।

[object Promise]
Encounter in Sultanpur: तीनों बदमाश इनामिया हैं, जिनके तार उघड़पुर व्यवसायी हत्याकांड से जुड़े हैं।

ये है पूरा मामला 

मामला कोतवाली देहात के कामतागंज शंभूगंज रोड का है। यहां पर लाखीपुर गांव के पास सोमवार की रात पुलिस को मुखबिर से बदमाशों की सूचना मिली। सूचना पर स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की। तभी एक बिना नंबर की बाइक पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए, जब पुलिस ने उनको रोकना चाहा तो वह भागने लगे। भागते हुए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायर किया। बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में बाबूगंज चौकी प्रभारी सुनील पांडेय को एक गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़े। वहीं, पुलिस की तरफ से हुई जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों को पैर में गोली लगी तथा वह घायल हो गये।

पकड़े गये बदमाशों की पहचान शक्ति सिंह उर्फ शाका निवासी जासापारा थाना गोसांईगंज, नितिन उर्फ धीरज सिंह  तथा रमेश कश्यप उर्फ तांत्रिक निवासीगण भीमी जिला अमेठी के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायल उपनिरीक्षक व  बदमाशों को जिला चिकित्सालय में  इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस को बदमाशों के पास से बिना नंबर की एक बाइक, एक विदेशी पिस्टल व तमंचा तथा नौ कारतूस मिले हैं। पुलिस ने आयुध अधिनियम तथा आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर बदमाशों पर कार्रवाई की है। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि मुठभेड़ की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

सीमेंट व्यवसायी हत्याकांड से जुड़े हैं बदमाशों के तार

गोसाईगंज थानाक्षेत्र के उघरपुर बाजार में बीते 16 सितंबर की देर शाम सीमेंट कारोबारी भूपेंद्र सिंह उर्फ टिंकू की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार की शाम कुछ  आरोपितों को पुलिस पकड़ा था। जिनसे मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने लाखीपुर के पास चेकिंग लगाकर घटना में संलिप्त तीन अन्य लोगों पर कार्रवाई की है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img