राष्ट्रीयपद्म पुरस्कारों की घोषणा : CDS जनरल बिपिन रावत, UP के पूर्व...

पद्म पुरस्कारों की घोषणा : CDS जनरल बिपिन रावत, UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण,कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण

नई दिल्ली: Padma Awards:पद्म पुरस्कारों की मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषणा की गई. इसमें देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है. जनरल रावत, उनकी पत्नी और वायुसेना के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की हाल ही में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु होगई थी. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. देश में कोरोना का स्वदेशी टीका विकसित करने वाली हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक के मालिक को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से जुड़े साइरस पूनावाला और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नदेला को भी पद्म भूषण से नवाजा गया है. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले जेवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा को भी पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है. 

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता कल्याण सिंह को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. इस साल चार पद्म विभूषण पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिनमें तीन शख्सियतों को मरणोपरांत ये सम्मान दिया गया है. सीडीएस जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह के अलावा राधेश्याम खेमका को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है. खेमका, कल्याण सिंह और सीडीएस बिपिन रावत तीनों ही उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं. उनके अलावा प्रभा अत्रे को कला क्षेत्र में पद्म विभूषण दिया गया है. पद्म पुरस्कार देश के शीर्ष नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं. इसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण औऱ पद्म श्री सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक सेवा, साहित्य, कारोबार, औषधि, खेलकूद जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं. 

जबकि 17 हस्तियों को पद्म भूषण देने की घोषणा हुई है. इसमें जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल से कला क्षेत्र में विक्टर बनर्जी, पंजाब से कला क्षेत्र में गुरमीत बावा (मरणोपरांत), बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य, वाणिज्य एवं उद्योग क्षेत्र में महाराष्ट्र से नटराजन चंद्रशेखरन, तेलंगाना से कृष्णा इल्ला और सुचित्रा इल्ला शामिल हैं. कृष्णा और सुचित्रा भारत बायोटेक कंपनी के मालिक हैं, जिन्होंने स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन विकसित की है.

गुलाम नबी आजाद, बुद्धदेब भट्टाचार्य जैसी विपक्षी नेताओं को पद्म भूषण देकर बड़ा संदेश देने की कोशिश की गईहै. अमेरिका से मधुर जेफ्री का नाम पद्म भूषण में शामिल है. राजस्थान से खेलकूद क्षेत्र में देवेंद्र झाझरिया, यूपी से कला क्षेत्र में राशिद खान, राजस्थान ताल्लुक रखने वाले राजीव महर्षि को सिविल सेवा क्षेत्र में यह सम्मान मिला है. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नरायण नदेला को भी पद्म भूषण दिया गया है. महाराष्ट्र से वाणिज्य एवं उद्योग क्षेत्र में साइरस पूनावाला को पद्म भूषण मिला है, जो सीरम इंस्टीट्यूट से जुड़े हैं. यूपी के वशिष्ठ नारायण त्रिपाठी को साहित्य क्षेत्र में पद्म भूषण मिला है. 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories