राष्ट्रीयट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पत्रकार की दर्दनाक मौत

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पत्रकार की दर्दनाक मौत

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार एक पत्रकार की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अमेठी मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र कंजास के निवासी पत्रकार राजेश यादव(27) पुत्र छोटकऊ अपने साथी पवन (25)पुत्र गंगा प्रसाद के साथ बुधवार की सुबह बाइक से प्रयागराज की ओर जा रहे थे।पल्सर बाइक राजेश चला रहा था जबकि पवन पीछे बैठा था।जब वह प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग बहलोलपुर के समीप पहुंचा तो ट्रेलर ने बुरी तरह से टक्कर मार दिया!जिसमें पत्रकार राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि साथी घायल हो गया।सूचना पर पहुंचे भुपियामऊ चौकी इंचार्ज कुलदीपक सिंह अपने हमराहीयों के साथ!घायल को जिला अस्पताल के लिए भेजा।और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए!मृतक का बैग चेक किया गया तो उसमें कागजात मिले!साथ में राजेश का दैनिक अक्षय मेल प्रेस आईडी कार्ड भी मिला। चौकी इंचार्ज ने मृतक के परिजनों को फोन कर सूचना दी।टक्कर मार कर भाग रही ट्रेलर को भुपियामऊ पुलिस ने पीछा किया तो चालक नौबस्ता मोड़ के समीप ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर भुपियामऊ चौकी ले गए।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मचा कोहराम। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनो ने तहरीर दिया।तहरीर प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर भुपियामऊ पुलिस कार्यवाही शुरू कर दी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories