राष्ट्रीयपाक कोर्ट ने कुलभूषण मामले पर भारत को रुख साफ करने का...

पाक कोर्ट ने कुलभूषण मामले पर भारत को रुख साफ करने का दूसरा मौका दिया

पाक कोर्ट ने कुलभूषण मामले पर भारत को रुख साफ करने का दूसरा मौका दिया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मामले में सुनवाई करते हुए इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को भारत को कुलभूषण के लिए वकील नियुक्त करने का दूसरा मौका दिया।

हाईकोर्ट ने भारत और जाधव को सुविधा प्रदान करने के संदर्भ में अदालत के समक्ष अपने संबंधित रुख को स्पष्ट करने का अवसर दिया है, जो कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले के अनुरूप है।

मामले की सुनवाई कर रही इस्लामाबाद हाईकोर्ट की पीठ में मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनाल्लाह, न्यायमूर्ति आमेर फारूक और न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजैद शामिल रहे। पीठ ने आदेश देते हुए कहा कि किसी भी संदेह को दूर करने और निष्पक्ष ट्रायल की आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने के लिए एक दूसरा अवसर दिए जाने की जरूरत है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा, “किसी भी संदेह को दूर करने के लिए और निष्पक्ष ट्रायल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, हमें लगता है कि भारत सरकार को एक और अवसर दिया जाना चाहिए, ताकि वह उचित उपाय करने पर विचार कर सके और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के फैसले का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित हो सके।”

पीठ ने कहा, “कमांडर जाधव को यह आश्वासन देना भी महत्वपूर्ण है कि उनके अधिकारों, विशेष रूप से एक निष्पक्ष ट्रायल का अधिकार और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के निर्णय के सार्थक अनुपालन के लिए एक प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार एक अभिन्न कारक है।”

अदालत ने पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि आदेश की एक प्रति भारत सरकार को भी दी जाए।

पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल (एजीपी) खालिद जावेद खान ने अदालत को सूचित किया, “कमांडर जाधव ने अपने पहले के रुख को दोहराया है और अध्यादेश 2020 के तहत अपने अधिकार को लागू करने के बजाय क्षमादान के उपाय को आगे बढ़ाने को प्राथमिकता दी है।”

एजीपी खान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अभी भी कुलभूषण जाधव मामले पर भारतीय पक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है, जबकि जाधव ने अपनी दया याचिका से बचने का विकल्प चुना है, जो पहले से ही पाकिस्तान के सेना प्रमुख के पास लंबित है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आईसीजे के फैसले को लागू करने की प्रक्रिया जारी रखे हुए है, लेकिन जाहिर है, भारत समीक्षा के अधिकार में बाधा डालने में व्यस्त है।

खालिद जावेद खान ने अदालत से कहा कि आईसीजे के आदेशों का पालन करते हुए पाकिस्तान ने भारत को राजनयिक पहुंच (काउंसलर एक्सेस) दी। उन्होंने अदालत से यह भी कहा कि भारत ने वकील नियुक्त करने की पाकिस्तान की पेशकश का जवाब नहीं दिया है।

भारत को एक और मौका देते हुए इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया। अब अदालत में छह अक्टूबर को सुनवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि रिटायर्ड नौसैनिक अधिकारी जाधव पाकिस्तान की जेल में जासूसी के आरोप में बंद हैं और मौत की सजा के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के लिए वकील की नियुक्त के मामले पर सुनवाई चल रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories