[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कानपुर देहात : सुबह धमाके से फैल गई दहशत, सिलिंडर फटने से नौ लोग झुलसे और कमरा ध्वस्त
राष्ट्रीय

कानपुर देहात : सुबह धमाके से फैल गई दहशत, सिलिंडर फटने से नौ लोग झुलसे और कमरा ध्वस्त

admin
Last updated: April 17, 2026 1:40 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कानपुर देहात डेरापुर थाना क्षेत्र के सरगांव खुर्द में रविवार की सुबह अचानक तेज धमाके से दशहत फैल गई। यहां एक किसान के मकान में सिलेंडर फटने से कमरा ध्वस्त हो गया और आग की चपेट में आकर घर के नौ लोग झुलस गए। पुलिस ने दमकल की मदद से आग बुझाने के बाद झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

[object Promise]
कानपुर देहात के डेरापुर में सरगांव बुजुर्ग गांव में सुबह किसान के घर में लीकेज सिलिंडर फटने से आग लग गई। तेज धमाके में कमरा गिर गया और आग की चपेट में आने से नौ लोग झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डेरापुर के सरगांव खुर्द गांव निवासी किसान जगदेव की पत्नी सूरज कुमारी रविवार सुबह गैस चूल्हे पर नाश्ता बना रही थी। इसी बीच लीकेज सिलिंडर में आग लग गई। सूरज कुमारी शोर मचाते हुए भागी। इसी बची तेज लपटों से आसपास के सामान में आग लग गई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और पानी डालकर आग बुझाने में जुटे थे।

इस बीच तेज धमाके से सिलिंडर फटा और रसोई की छत फाड़ते हुए ऊपर जाने के बाद जमीन पर आ गिरा। धमाका इतना तेज था कि आसपास गांवों तक दहशत फैल गई, वहीं रसोई का कमरा गिर गया। आग की चपेट में आकर जगदेव, सूरज कुमारी, हिमांशु, कल्लू, अरमान, विवेक, विश्राम, रन्नो व दीपक झुलस गए। घटना के बाद दमकल पहुंची और आग पर पानी डाला, वहीं पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया है। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि गृहस्थी का काफी नुकसान हुआ। सिलिंडर लीकेज होन की वजह से घटना हुई है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लखनऊ: नाके थाने से चंद कदम दूरी पर तीन दुकानों में चोरी, खुली पुलिस गश्त की पोल
Next Article घर का चिराग बुझने से फूटकर रोए घरवाले, झांसी रेलवे ट्रैक पर मिले किशोर और युवक के शव

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?