राष्ट्रीयअभिभावकों ने चलाया सहयोग अभियान

अभिभावकों ने चलाया सहयोग अभियान

[object Promise]
उन्नाव।
 प्राथमिक विद्यालय सोहरामऊ,नवाबगंज ,, जो कि पहले ही शीर्ष पटल पर अपना नाम अंकित कर चुका है,की एक नई पहल सामने आई।
 जब  मुख्यमंत्री  का आदेश आया कि 30 अप्रैल तक विद्यालय बंद रहेंगे, तो वहां की प्रधान शिक्षिका स्नेहिल पांडेय ने अपने सहायक शिक्षक मयंक बाजपाई जी के साथ आसपास के गांव भ्रमण करके जागरूक एवं शिक्षित अभिभावकों की टीम को समझाया कि वह लोग निरक्षर अभिभावकों के बच्चों को या आसपास के बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छोटा-मोटा पढ़ाई का काम करा सकते हैं। जिसमें कि साधारण जोड़, घटाना ,गुणा ,भाग एवं किताब पढ़ना आदि शामिल है।
 “सहयोग अभियान” की शुरुआत आज की गई ।
[object Promise]
सोहरामऊ विद्यालय में अभिभावकों ने सहयोग अभियान में हिस्सा लिया।
 स्नेहिल पांडेय ने बताया कि वह स्वयं भी मास्क तथा सैनिटाइजर का प्रयोग कर रही है एवं जागरूकता अभियान भी चला रही हैं।एवं कुछ सक्षम ,साक्षर,स्वप्रेरित अभिभावकों का एक समूह बना चुकी हैं ,जो कि इस 30 अप्रैल तक कि शिक्षण कार्य में आने वाली बाधा को दूर करने का गिलहरी प्रयास करेंगे।
 और श्रमदान देंगे ।अभिभावकों ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश सरकार की मुहिम कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई में साथ हैं। और शिक्षा की लौ को बुझने नहीं देंगे ।
अगर वह शिक्षित हैं तो वह प्रतिदिन एक घंटा अपने आसपास के बच्चों को शिक्षित करेंगे ।
सरौती ग्राम के गणेश कुमार अभिभावक में सहयोग अभियान में प्रथम आहुति देते हुए अपने पास के 4 बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा लिया ।
ये संध्या ,शिवानी तथा अनुज के अभिभावक हैं। तथा विद्यालय में सक्रिय सहयोग बनाए रखते हैं।
सहयोग अभियान की शुरुआत आज से प्राथमिक विद्यालय सोहरामऊ में हो चुकी है ।
जिसका हर्ष पूर्वक सभी अभिभावकों तथा विद्यालय प्रबंध समिति के लोगों एवं स्टाफ के सदस्यों ने स्वागत किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories