राष्ट्रीयएक क्वारंटाइन सेंटर में “पेटूराम” एक दिन में 85 लिट्टी, 40 रोटी...

एक क्वारंटाइन सेंटर में “पेटूराम” एक दिन में 85 लिट्टी, 40 रोटी और 10-20 प्लेट चावल खा लेता है

[object Promise]

आदमी पेट के लिए क्या नहीं करता, ये भूख ही होती है जो आदमी से कुछ भी करा लेती है, इसी रोटी की खातिर आदमी हाड़-तोड़ मेहनत करता है ताकि अपना और अपने परिवार का पेट पाल सके। मगर उस वक्त क्या हो जब किसी शख्स की भूख इतनी ज्यादा हो जाए कि लोग दांतों तले उंगलियां ही दबा ले, जी हां बिहार के बक्सर से ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक शख्स बक्सर जिले एक क्वारंटाइन सेंटर पर है वो बड़े आराम से एक दिन में 85 लिट्टी, 40 रोटी और 10-20 प्लेट खा लेता है।

दूसरे राज्यों से अपने गृहराज्य में आ रहे लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा जा रहा है कोरोना के खौफ की वजह से ऐसा किया जा रहा है बिहार में भी ऐसा ही हो रहा है, यहां पर खाने-पीने का भी इंतजाम सरकार की ओर से उन लोगों के लिए किया गया है।

बिहार के बक्सर का एक क्वारंटीन सेंटर इन दिनों चर्चाओं में हैं, ऐसा यूं है कि यहां रह रहे 21 वर्षीय अनूप ओझा ज्यादा खाने की वजह से चर्चा में हैं, 40 के आस पास रोटी , 10-20 प्लेट चावल खाना आम बात है ये राजस्थान से लौटे हैं, गांव वाले बताते हैं कि गांव में एक बार सौ समोसा खा चुके हैं।

अनूप खुद ही कहते हैं कि वो 30-32 रोटी से नाश्ता करते हैं फिर एक दिन अकेले ही 80-85 लिट्टी खा जाते हैं, तब भी पेट खाली-खाली लगता है। अधिकारी भी इसकी खुराक को देखकर हैरान और परेशान हैं और जब खाने की चीजें जल्दी-जल्दी खत्म होने लगी तो अधिकारियों ने इसका कारण पूछा तो अनूप के ज्यादा खाने की बात सामने आई।

अधिकारियों खुद उनसे मिलने भी आए थे, उन्होंने निर्देश दिया कि उनके खाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। ऐसा नहीं है कि अनूप सिर्फ ज्यादा खाते ही हैं बल्कि वो आम लोगों की तुलना में ज्यादा काम भी करते हैं बताते हैं कि वो अकेले ही 5-6 लोगों के बराबर काम कर देते हैं।

बक्सर जिले के अनूप ओझा को जिले के मझवारी गांव में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन पूरे होने पर उन्हें घर भेजने की तैयारी हो रही है, उनके जाने की खबर से क्वारंटाइन सेंटर के रसोइये बेहद खुश हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories