[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एयर इंडिया के प्रबंधन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया पायलटों ने
राष्ट्रीय

एयर इंडिया के प्रबंधन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया पायलटों ने

admin
Last updated: April 17, 2026 1:56 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली । एयर इंडिया के पायलटों ने कंपनी के कार्मिक और वित्त विभागों पर खुलेआम भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए प्रबंधन से कहा है कि यदि इस तरह का आचरण अबाध तरीके से जारी रहा तो कार्मिक निदेशक परिणामों के लिए जिम्मेदार होंगे। पायलटों के एसोसिएशन, इंडियन कॉमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन और इंडियन पायलट्स गिल्ड ने एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजीव बंसल को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि प्रबंधन पायलटों के साथ भेदभाव कर रहा है।

पायलटों ने कहा है, “हम आपसे अनुरोध करते हैं कि लंबित फाइलों और सभी पायलटों के बकाए को क्लीयर करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दें। हमने सहज उड़ान संचालन सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी से आगे जाकर बिनाशर्त सहयोग किया है। इस खुलेआम भेदभाव और अन्य शिकायतों ने हमारे मनोबल को और इन विभागों में हमारे भरोसे को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। यदि इस तरह के आचरण निर्बाध तरीके से जारी रहे तो कार्मिक निदेशक इसके बाद के परिणामों के लिए जिम्मेदार होंगे।”

पत्र में कहा गया है, “पायलटों के लिए समय पर कार्रवाई और भुगतान के मामले में कार्मिम और वित्त विभागों के उदासीन आचरण के बारे में आपको अवगत कराना चाहेंगे।”

पायलटों ने पूछा है, “जब स्वयं के लिए या अन्य सपोर्ट विभागों के लोगों के लिए प्रमोशन करने की बात होती है तो महामारी या राष्ट्रीय लॉकडाउन भी उनके उत्साह को नहीं रोक पाता। जब हमारे वेतन पर तात्कालिक सर्कुलर के जरिए तत्काल प्रभाव से पूर्व की तिथि से कटौती की जाती है, तो वही लोग हमारे अधिकारपूर्ण बकाये को क्लीयर करने या हमारी सेवा शर्तो का सम्मान करने में आना-कानी क्यों करते हैं?”

उदासीन आचरण के उदाहरण पेश करते हुए पायलटों ने कहा कि प्रबंधन और आईसीपीए के बीच एक जनवरी, 2016 के द्विपक्षीय वेतन समझौते के अनुसार, स्पेशल पे वृद्धि में जिक्र है कि ग्रेड में सेवा के वर्षो के अनुसार वार्षिक इंक्रीमेंट होगा।

उन्होंने कहा है, “2019 से स्पेशल पे में कोई इंक्रीममेंट नहीं हुआ। इस नियमित कार्य को कभी प्राथमिकता नहीं दी गई, क्योंकि पायलट इसके प्रमुख लाभार्थी हैं। इसके अलावा सम्माननीय सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद 2016 के वेतन को आईपीजी के पायलटों पर अवैध तरीके से और एकतरफा थोपा गया है, जिनका एक अलग द्विपक्षीय वेतन समझौता है। पायलटों को टीएमयू (टेंपोरेरी मेडिकली अनफिट) बीमा मुआवजे का भुगतान समय पर कभी नहीं किया गया। पायलट अपनी फाइलों को लेकर एक विभाग से दूसरे विभाग तक दौड़ते रहते हैं। हमेशा विलंब वर्षो में होता है।”

पायलटों ने आरोप लगाया है कि कैप्टन या कमांडर ग्रेड वृद्धि समय पर कभी नहीं की गई, जबकि यह एक नियमित वार्षिक कार्य है।

पायलटों ने पूछा है, “आखिर कार्मिक विभाग की अक्षमता की कीमत पायलट क्यों चुका रहे हैं?”

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने CBI जांच का आदेश देने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया अनुरोध
Next Article Ram Mandir Bhumi Pujan: आंदोलन का लक्ष्य अयोध्या, रणनीति का केंद्र था कानपुर

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?