राष्ट्रीयपिन रीडर मिनी कैमरा भी मिला , कानपुर में पॉश इलाके के...

पिन रीडर मिनी कैमरा भी मिला , कानपुर में पॉश इलाके के एटीएम में निकली स्किमर डिवाइस

कानपुर साइबर हैकरों ने स्वरूपनगर में बेनाझाबर स्थित आइसीआइसीआइ बैंक के एटीएम में कार्ड क्लोन करने वाली स्किमर डिवाइस लगा दी। इलाके के एक कारोबारी पैसे निकालने पहुंचे तो साइबर हैकरों की करतूत का खुलासा हो गया। पुलिस ने डिवाइस और पिन रीडर मिनी कैमरा कब्जे में लिया। इससे पहले एटीएम के पास मौजूद एक शख्स फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से शातिरों की तलाश में जुटी है।

पिन रीडर मिनी कैमरा भी मिला , कानपुर में पॉश इलाके के एटीएम में निकली स्किमर डिवाइस
Kanpur ATM Hacking News पैसे निकाल रहे एक ग्राहक का एटीएम कार्ड फंसने पर हकीकत सामने आई पुलिस अब आसपास लगे कैमरों की फुटेज जुटाकर साइबर हैकरों की तलाश कर रही है।

एटीएम से कार्ड खींचते ही साथ बाहर आई डिवाइस

पुलिस के मुताबिक कोहना निवासी यश भरतिया दोपहर बाद दो बजे एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे। उन्होंने कार्ड स्वाइप कराकर पैसे निकाले और कार्ड निकालने लगे तो वह फंस गया। जैसे ही कार्ड खींचा तो स्किमर डिवाइस भी निकल आई। तब उन्होंने थाना प्रभारी और बैंक को सूचना दी। स्वरूपनगर पुलिस ने जांच की तो मशीन में स्किमर डिवाइस और पिनकोड रीड करने वाला मिनी कैमरा भी लगा मिला। पुलिस ने दोनों उपकरणों को कब्जे में लिया।

पुलिस के आने से पहले फरार हुआ एक शख्स

लोगों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले एक शख्स पास ही पेड़ के पास खड़ा होकर निगरानी कर रहा था, वह फरार हो गया है। इस पर पुलिस ने बैंक से संपर्क करके एटीएम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है। हालांकि जांच में सामने आया कि एटीएम का एक कैमरा खराब था। पुलिस आसपास घरों में लगे कैमरों की फुटेज भी निकलवा रही है। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि कैमरे की मदद से पता लगेगा कि स्किमर डिवाइस कब और किसने लगाई।

एटीएम से दिन भर लाखों का ट्रांजेक्शन

स्वरूप नगर में जिस स्थान पर एटीएम है, वहां आसपास कई अस्पताल हैं। सबसे ज्यादा मरीजों के तीमारदार ही रकम निकालने आते हैं। दिन भर में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन होता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories