राष्ट्रीयमेरठ : ग्रिड से जुड़ा प्लांट,कूड़े से बिजली उत्पादन का ट्रायल भी...

मेरठ : ग्रिड से जुड़ा प्लांट,कूड़े से बिजली उत्पादन का ट्रायल भी हुआ शुरू

[object Promise]

मेरठ, मेरठ में गुरुवार को कूड़े से बिजली उत्पादन के प्लांट को ग्रिड से जोड़ दिया गया। इसी के साथ प्लांट चालू कर कूड़े से बिजली उत्पादन का ट्रायल शुरू हो गया। दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने भूड़ बराल स्थित ब्रिजेन्द्रा एनर्जी एंड रिसर्च कम्पनी के प्लांट को ग्रिड से जोड़ा।

[object Promise]
गुरुवार को मेरठ में कूड़े से बिजली उत्पादन के प्लांट को ग्रिड से जोड़ दिया गया। इसी के साथ प्लांट चालू कर कूड़े से बिजली उत्पादन का ट्रायल शुरू हो गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी और कंपनी निदेशक ब्रिजेन्द्र सिंह नेट्रायल का शुभारंभ किया।

जिसके बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी और कम्पनी के निदेशक ब्रिजेन्द्र सिंह ने बटन दबाकर प्लांट के ट्रायल का शुभारंभ किया।

यह रहे मौजूद

इस दौरान सहायक नगर आयुक्त प्रथम बृजपाल सिंह, सहायक नगर आयुक्त द्वितीय इन्द्र विजय यादव, पीवीवीएनएल से अधिशासी अभियंता प्रिंस कुमार गौतम, अधिशासी अभियंता टेस्टिंग रामबाबू और एसडीओ कुलदीप तोमर मौजूद रहे। कम्पनी के निदेशक ने बताया कि लगभग 10 दिन प्लांट का ट्रायल होगा। जो भी कमियां दिखेंगी उन्हें दूर कर सुव्यवस्थित प्लांट चलने लगेगा।

क्रांति धरा का भी जिक्र

तब मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी से प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन के लिए तिथि मांगी जाएगी। प्लांट का ट्रायल चालू होने के बाद बिजली जनरेट होने पर 24 घण्टे का समय लगेगा। इसके बाद प्लांट से ग्रिड पर बिजली भेजी जाएगी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मेरठ क्रांति धरा है। 1857 में आजादी की क्रांति हुई थी। अब कचरे की आजादी क्रांति की शुरुआत कूड़े से बिजली उत्पादन के साथ शुरू होगी।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories