राष्ट्रीयPM मोदी कोरोना से लडऩे में उभरे ग्लोबल लीडर बनकर, फिर दिखाई...

PM मोदी कोरोना से लडऩे में उभरे ग्लोबल लीडर बनकर, फिर दिखाई विश्व को साथ लेने व नेतृत्व देने की क्षमता

PM मोदी कोरोना से लडऩे में उभरे ग्लोबल लीडर बनकर, फिर दिखाई विश्व को साथ लेने व नेतृत्व देने की क्षमता

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे वैश्विक अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लीड लेते दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की घोषणा से पहले ही भारत ने अपने आपको इस वायरस से लडऩे के लिए तैयार कर लिया था। साथ ही इस मुद्दे पर वैश्विक लीडर को साथ आने का निमंत्रण देकर पीएम मोदी ने एक बार फिर साबित करने की कोशिश की, उनमें विश्व को साथ लेने और नेतृत्व देने की क्षमता है।

खासकर सार्क देशों को इस मुद्दे पर एक साथ लाकर पीएम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो स्टेट्समैन हैं। पीएम मोदी का समय रहते हरकत में आना और महामारी को रोकने के लिये प्लानिंग ऐसी की गई कि आज कोरोना को बड़े स्तर पर फैलने से रोकने में भारत सफल रहा है। ऐसा कर मोदी सरकार ने दुनिया को दिखा दिया है कि एपिक सेंटर चीन के सबसे करीब होने के बाद भी भारत में ये महामारी बड़े पैमाने पर क्यों नही फैली और भारत कोरोना को कैसे काबू करने में सफल रहा है।

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि कोरोना वायरस की आहट पाते ही पीएम मोदी ने एक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स गठित कर दिया। हर रोज वे ट्वीट कर संदेश देते रहे। स्वास्थ्य मंत्रालय एडवाइजरी जारी करता रहा। होमियोपैथी, दवाओं और बचने के उपायों के बारे में देशभर में जागरूकता अभियान चलता रहा। आलम ये रहा कि जब तक विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे महामारी घोषित करता भारत में पूरा तंत्र और नागरिक सतर्क हो चुका था।

पीएम मोदी ने इस महामारी से लडऩे के लिए दुनियाभर के देशों को साथ आने को प्रेरित किया। बीमारी की भयावहता को देखते हुये कई देशों ने पीएम मोदी के साथ चलने का ऐलान कर दिया है। अब वो दुनिया के पहले ऐसे राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया के देशों से पारस्परिक सहयोग का आह्वान किया है।

शुक्रवार को पीएम मोदी ने ट्वीट कर सार्क देशों का आह्वान किया और आज यानि रविवार को सार्क देश कोरोना से मिलकर लडऩे के लिए एक प्लेटफॉर्म पर जुट रहे हैं, ताकि पूरे उप महाद्वीप को इस महामारी से बचाया जा सके। मोदी ने अपील की थी कि सभी देश हाथ मिला कर दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं। गुरुवार को पीएम मोदी को इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का फोन कॉल आया। दोनों नेताओं के संबंध बड़े अच्छे हैं।

इजराइल ने कोरोना वायरस का तोड़ निकलने का दावा भी कर दिया है। जाहिर है कि चर्चा कोरोना के कंट्रोल पर ही हुई थी। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉन्सन से भी पीएम मोदी ने बात की। पीएम मोदी ने उनके साथ कोरोना वायरस पर चर्चा की और साथ ही वहां की स्वास्थ्य मंत्री एन डोरिस के कोरोना पीडि़त होने पर चिंता जताई और उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। ये पीएम मोदी की दुनियाभर के शासनाध्यक्षों के साथ दोस्ती का असर है कि भारतीय परंपरा दुनिया के कोने-कोने में असर दिखा रही है।

कोरोना के हमले के बाद अब भारतीय परंपरा का हर देश पालन कर रहा है। नमस्ते का भारतीय स्टाइल कोरोना के हमले के बाद दुनियाभर में इस्तेमाल होने लगा है ताकि संपर्क से बचा जा सके। डब्ल्यूएचओ की रीजनल डायरेक्टर पूनम खेत्रपाल ने भी भारत सरकार के कामकाज को सराहते हुए कहा कि यहां जो भी कदम उठाए जा रहे हैं वो सही हैं। कुल मिलाकर पीएम मोदी एक ऐसे ग्लोबल लीडर बन कर उभरे हैं जिनकी तरफ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबकी नजर है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories